पचोर लायंस क्लब उड़ान ने अनूठे अंदाज में मनाया बेटी दिवस, बेटियों के खिले चेहरे, बेटियों ने एक स्वर में कहा, Thank You “उड़ान”


लायंस क्लब पचोर उड़ान ने आज बेटी दिवस पर शासकीय सीनियर बालिका छात्रावास में डेंटल (दांतों) एंड सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर, ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर अवेयरनेस हेल्थ कैंप लगाकर मनाया, जिसमे क्लब की अध्यक्ष लायन डॉ अतीब सिद्दीकी अंसारी ने बेटियो को बेटी दिवस की बधाई दी,साथ ही उन्हें सामाजिक भेदभाव और हिंसा को लेकर जागरूक किया उन्हे शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान का महत्त्व समझाया।

क्लब की जोन चेयरपर्सन लायन सुषमा गोयल ने सभी बेटियों को लक्ष्मी का रूप बताया,, क्लब की चार्टड अध्यक्ष लायन डॉ निशा गुदेनिया ने सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, कारण, सावधानियां ओर इससे बचाव के बारे में जानकारी दी, महावारी से संबंधित समस्याओं और समय समय पर स्तन की जांच केसे करना है जिससे होने वाली गांठ का समय रहते इलाज संभव हो सके, जल्द ही 14 वर्ष से 40 वर्ष तक की महिलाओ को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सरकार द्वारा टीकाकरण भी शुरू होने वाला है इसकी भी जानकारी दी गई।। क्लब की सदस्य लायन डॉ आयुषी विजयवर्गीय ने बालिकाओं को सुन्दर मुस्कान पाने का राज़ बताया, दांतो को सुबह शाम ब्रश करने का सही तरीका, मसूड़ों की मालिश और मुंह से आने वाली दुर्गंध के लिए समय पर कुल्ला करना सिखाया।।

क्लब के द्वारा
बालिकाओं को सेनेटरी पेड्स, टूथ ब्रश टूथ पेस्ट पेन पेंसिल बिस्किट के पैकेट भी दिए गए।क्लब की सदस्य लायन शमीम कुरैशी और लायन पूजा मित्तल ने भी बेटियों के उज्जाल भविष्य की कामना की। डॉ. अंजली सिंह भदौरिया और डॉ आयुषी विजयवर्गीय ने सभी बालिकाओं का दांतो का चेकअप और डॉ निशा गुदेनिया और डॉ दिपिका कुशवाह ने महावारी से संबंधित बीमारियों के लिए परामर्श दिया।। संचालन डॉ अंजली सिंह भदौरिया ने किया छात्रावास की संचालक बबिता सक्सेना ने आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने की सलाह के साथ उड़ान टीम का धन्यवाद किया आभार डॉ दिपिका कुशवाह ने माना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |