आज जंतर-मंतर पर केजरीवाल की ‘जनता की अदालत’, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर ‘जनता की अदालत’ लगाएंगे. केजरीवाल जनता की अदालत को संबोधित करेंगे. आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की “जनता की अदालत” की जानकारी देते हुए एक पोस्टर शेयर किया , जिसमें कहा, केजरीवाल की ईमानदारी को अब साबित करेगी दिल्ली की जनता.

जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल बड़ी घोषणा कर सकते हैं. अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को एलजी को इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद अब इस्तीफा देने के बाद पहली बार केजरीवाल जनता को संबोधित करेंगे. केजरीवाल ने पहले ही इस्तीफे का ऐलान करते समय कहा था , मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए. मैं अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूं.

सीएम पद से दिया इस्तीफा

केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे, 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दी. तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने 13 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा देने का बड़ा ऐलान किया था. केजरीवाल ने 17 सितंबर को इस्तीफा दिया और पार्टी की कमान उनकी जगह आतिशी ने संभाली. आतिशी ने 21 सितंबर को सीएम की शपथ ली और मंत्रिमंडल का गठन किया गया.

जनता के बीच पकड़ मजबूत करने की कोशश

आतिशी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद एक बार फिर केजरीवाल जनता के बीच उतरने वाले हैं. जंतर-मंतर पर इस कार्यक्रम के माध्य से आम आदमी पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश करेगी. केजरीवाल ने अपने इस्तीफे के ऐलान के दौरान कहा था, मैं सीएम की कुर्सी पर तभी बैठूंगा जब लोग मुझे ईमानदारी का प्रमाणपत्र देंगे. इसी के चलते अब केजरीवाल फिर से दिल्ली के लोगों के बीच जाएंगे. साथ ही केजरीवाल को दिल्ली की चुनावी राह भी साफ दिखाई दे रही है.

केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए मांग की थी कि, दिल्ली के विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के साथ नवंबर में ही करा दिए जाए. जबकि दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |