ब्‍यावरा में चालक एवं परिचालाकों का स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन

राजगढ 19 सितम्‍बर, 2024
जिले में हो रही वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग एक कार्य योजना बनाकर प्रत्येक तहसील स्तर पर वाहनों के चालक, परिचालकों का कैम्प लगाकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकरी श्री ज्ञानेन्द्र वैश्य द्वारा गुरूवार को नरसिंहगढ बस स्टेण्ड पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 56 चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्रों का परीक्षण किया गया। जिसमें चालक एवं परिचालकों का बीपी, शूगर तथा अन्य बीमारियों की भी जांच की गई। उक्त शिविर में सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा निर्देशानुसार नरसिंहगढ की टीम उपस्थित रही। मेडीकल आफीसर डॉ. प्रशान्त सक्सेना, सहा. मेडीकल आफीसर डॉ. राहिला खान ने शिविर मे उपस्थित चालक परिचालकों का परीक्षण किया। इसके साथ ही सहायक के रूप में अमृता एचआईवी कंसलटेंन तथा ए.एन.एम कार्यकर्ता आशा कुशवाह भी उपस्थित रही। परिवहन विभाग की टीम मे जिला परिवहन कार्यालय की और से श्री छोटेलाल जाटव एवं श्री नितिन वर्मा तथा होमगार्ड की ओर से श्री सैनिक राहुल शर्मा सम्मिलित हुए। भविष्य मे भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन प्रत्येक गुरूवार को तहसील स्तर के बस स्टेण्डों पर किया जायेगा। सभी चालक एवं परिचालकों से अपील की गई है कि शिविरों में सम्मिलित होकर जांच कराएं, इसके साथ ही सभी वाहन स्वामियों से भी अपील है कि वह अपने चालक एवं परिचालकों को स्वास्थ्य शिविर मे भेजें।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |