शाजापुर विधायक श्री भीमावद ने ग्राम कुकड़ी में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण का भूमिपूजन तथा खेड़ापहाड़ में नव निर्मित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का लोकार्पण किया

शाजापुर विधायक श्री भीमावद ने ग्राम कुकड़ी में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण का भूमिपूजन तथा खेड़ापहाड़ में नव निर्मित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का लोकार्पण किया
——
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के अंतर्गत 33/11 केव्ही के एक उपकेन्द्र का लोकार्पण एवं एक उपकेन्द्र का भूमि पूजन का कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ।

अधीक्षण यंत्री (संचा/संधा) वृत्त शाजापुर श्री एस.एन. वर्मा ने बताया कि पनवाड़ी वितरण केन्द्र के अंतर्गत ग्राम कुकड़ी में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण का भूमिपूजन शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद के हाथों सम्पन्न हुआ। उक्त उपकेन्द्र की लागत 2.45 करोड़ रूपये है एवं यह उपकेन्द्र बन जाने से आस-पास के ग्राम छतगांव, चौसला, लोहरवास, बनाखेड़ी, कुकड़ी, कुक्डेश्वर, पीरखेड़ी, उमरियाताज आदि के लगभग तीन हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाय की जा सकेगी तथा उपभोक्ताओं को वोल्टेज की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। उक्त निर्माण कार्य लगभग 06 माह में पूर्ण हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शाजापुर ग्रामीण प्रथम वितरण केन्द्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ापहाड़ में नव निर्मित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का लोकार्पण शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद द्वारा किया गया। उक्त उपकेन्द्र की लागत 2.31 करोड़ रूपये है एवं इससे खेड़ापहाड़, खेड़ा, रामपुरामेवाड़ा, बमोरी, पिन्दोनिया, गांधीग्राम, कांजा, तालाबडेरा इत्यादि गांवों के लगभग 2500 उपभोक्ताओं को वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उक्त सभी निर्माण कार्य आरडीएसएस (RDSS) योजनाअंतर्गत हो रहे है।

उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा विद्युत कंपनी की ओर से अधीक्षण यंत्री श्री एस.एन. वर्मा, कार्यपालन यंत्री श्री रत्नेश अयाची, पनवाड़ी वितरण केन्द्र के श्री रविराज दहीवाले, शाजापुर ग्रामीण प्रथम वितरण केन्द्र के श्री पवन पाटीदार एवं समस्त कर्मचारी मौजूद थे।
Arun Bhimawad
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |