आजीविका संकुल संगठनो की सक्रिय महिला सदस्यों द्वारा सोयाबाड़ी इकाई डकाच्या इंदौर एवं पापड़ निर्माण इकाई गंधर्वपुरी सोनकच्छ का शैक्षणिक भ्रमण किया

शाजापुर
——-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं जिला मिशन संचालक म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिला सदस्यों के परिवार की आजीविका में निरंतर वृद्धि और लखपति दीदी की श्रेणी लाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराये जा रहे है।

डिप्टी कलेक्टर सह जिला परियोजना प्रबंधक श्री राजकुमार हलदर ने बताया कि इसी कड़ी में आज 20 सितम्बर 2024 को समूहों से बने संकुल संगठनो की सक्रिय महिलाओं को 02 अलग अलग जहा भ्रमण कराया गया। जिसमें संगम संकुल संगठन की समूह सदस्यों को वेंगप्रो सोयाबाड़ी निर्माण इकाई डकाच्या इंदौर का भ्रमण कराया गया। जहां समूह सदस्यों द्वारा कंपनी में बन रही सोयाबड़ी के बारे मे विस्तार से जाना और समझा जिसमें कच्चे माल क्रय से लेकर बनाना और बेचने तक का कार्य सम्मिलित है। भ्रमण दल को संस्था के द्वारा आश्वस्त भी किया गया कि संकुल स्तरीय गतिविधि सोयाबड़ी निर्माण मे जो भी आवश्यक सहयोग लगेगा वो संस्था सहयोग करेगी। संस्था द्वारा भ्रमण दल को संस्था द्वारा बनाई जा रही सोयाबड़ी भी भेंट की गई। इसी कड़ी मे दूसरे संकुल संगठन शिवालय की समूह सदस्यों द्वारा आजीविका मिशन देवास के ब्लॉक सोनकच्छ के ग्राम गंधर्वपुरी मे पापड़ निर्माण इकाई का भ्रमण कर जाना और समझा कि किस तरह समूह की दीदियों रॉ मटेरियल क्रय करके उसे बना कर विक्रय कर रही है, वहाँ पापड़ की आटोमेटिक मशीन जिसमे आटा गूँथने के बाद मशीन में डालने पर पापड़ किस प्रकार बन कर और सुख कर निकलते है। भ्रमण ने समस्त प्रकार के बनाए जा रहे पापड़ों के बारे में ओर उनमे लगने वाले मसाले ओर मसलों की मात्र के बारे मे भी जाना। भ्रमण दल द्वारा आटोमेटिक मशीन के बारे मे जाना और समझा की किस प्रकार समूह की सदस्यों ने उसे क्रय की है और उसका संचालन किस प्रकार किया जा रहा है। गंधर्वपुरी में ब्लॉक सोनकच्छ के ब्लॉक प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह चौहान द्वारा आजीविका की अन्य गतिविधियों का भी भ्रमण दल को भ्रमण कराया, ताकि भ्रमण दल वापस आ कर अपने ग्राम मे अपने संकुल में वे गतिविधियां समूह सदस्यों को प्रारंभ करवा सके ओर दीदियों लखपति की श्रेणी में आ सके।
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Zila Panchayat Shajapur
#JansamparkMP
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |