शाजापुर कलेक्ट्रेट में जिला सहकारी बैंक की 106 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न

शाजापुर, 19 सितम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. शाजापुर की 106 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई।

इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता शाजापुर श्री ओपी गुप्ता, बैंक के सीईओ श्री विशेष श्रीवास्तव, उपायुक्त सहकारिता आगर श्री एनएस भाटी, प्रबंधकगण श्री एनके गुप्ता, श्री केके नागर, बैंक के प्रशासकगण एवं प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण सिंह कांवल तथा श्री प्रभुसिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।

बैठक में बैंक का वर्ष 2023-24 का वार्षिक अंकेक्षित प्रतिवेदन एवं लेन-देन पत्रक और लाभ हानि पत्रक वर्ष 2023-24 स्वीकार करने, लाभ विभाजन वर्ष 2023-24 स्वीकृति, बजट वर्ष 2023-24 में स्वीकृत बजट से अधिक एवं कम हुए आय-व्यय की स्वीकृति/समायोजन, वार्षिक कार्यक्रम वर्ष 2025-26 को स्वीकार करने, बैंक का वर्ष 2025-26 का बजट स्वीकृत करने, वर्ष 2025-26 के लिये बैंक की अधिकतम ऋण सीमा की स्वीकृति, बैंक में वर्ष 2023-24 में 1 करोड़ 72 लाख रूपये से अधिक का लाभ अर्जित किया। वर्ष 2024-25 के लेखाओं के सम्परीक्षण के लिए सनदी लेखापाल/सम्परीक्षक (सांविधिक अंकेक्षक) की नियुक्ति पर विचार करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों का आभार बैंक के सीईओ श्री विशेष श्रीवास्तव ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |