राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 19 सितंबर को 1692 करोड़ लागत की इंदौर उज्जैन सिक्स लेन सड़क निर्माण का भूमिपूजन और स्वच्छता मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित

—–
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन – पूजन करेंगी
—–
महाकाल महालोक का भ्रमण और मूर्तिकारों से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा किया जाएगा संवाद
—–

जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूर्ण
—–

कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में की गई मिनट 2 मिनट कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल
—–
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 सितंबर को उज्जैन आएंगी

—–

उज्जैन / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 सितम्बर को उज्जैन आएंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के आगमन और निर्धारित कार्यक्रमों की जिला प्रशासन द्वारा समुचित तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रात: 9.50 बजे डीआरपी लाइन हेलीपेड उज्जैन पहुंचेंगी। उज्जैन हेलीपेड आगमन के पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रात: 10.10 पर ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई मित्रों से संवाद करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात यहां सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ होगी। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वन्दना की जायेगी। स्वागत उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के स्वागत भाषण के पश्चात राष्ट्रपति महोदय, राज्यपाल महोदय एवं मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत-सत्कार किया जायेगा। इसके पश्चात राष्ट्रपति महोदय द्वारा स्वच्छता मित्रों को सर्टिफिकेट वितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के कर-कमलों से उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का भूमिपूजन वर्चुअली किया जायेगा। इसके पश्चात राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का उद्बोधन होगा। प्रात: 11.05 पर राष्ट्रपति महोदय कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से होगा।

इसके पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु श्री महाकालेश्वर मन्दिर के लिये प्रस्थान करेंगी। प्रात: 11.40 पर राष्ट्रपति महोदय का श्री महाकाल लोक के नन्दी द्वार पर आगमन होगा। नन्दी द्वार पर राष्ट्रपति महोदय का स्वागत स्वस्ति वाचन एवं शंख वादन से होगा। इसके पश्चात राष्ट्रपति महोदय श्री महाकालेश्वर मन्दिर दर्शन के लिये प्रस्थान करेंगी एवं ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करेंगी। नन्दी हॉल में श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर स्वागत किया जायेगा। दर्शन के पश्चात मन्दिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रपति मुर्मु श्रमदान करेंगी। इसके पश्चात शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर का फोटो सेशन होगा।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु करेंगी श्री महाकाल लोक का भ्रमण

दोपहर 12.10 पर फोटो सेशन पश्चात राष्ट्रपति श्रीमति मुर्मू महाकाल लोक का भ्रमण करेंगी तथा मूर्ति बना रहे शिल्पकारों से त्रिवेणी सभामण्डपम में संवाद करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू हेलीपेड पुलिस लाइन के लिये प्रस्थान करेंगी एवं दोपहर 12.50 पर उज्जैन हेलीपेड से देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी।

18 सितंबर को संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री भरत यादव, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रमों की संपूर्ण रिहर्सल की गई। आधकारियों द्वारा पुलिस लाइन हेलीपेड, रुद्राक्ष होटल ग्राम डेंडिया, श्री महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। सभी व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह ,अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |