चिंतामण पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, लहसुन व बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

उज्जैन।।
🔹थाना चिंतामण पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता, लहसुन व बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
🔹 मध्य प्रदेश के अलग–अलग जिलों में दे चुके हैं चोरी की घटना को अंजाम।
🔹एक बोलेरो गाडी, करीब 7 क्विंटल लहसुन एवं एक पल्सर मोटर साइकिल, कुल कीमत करीबन 09 लाख किए बरामद।
🔹आरोपियों के विरुद्ध लड़ाई–झगड़ा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, चोरी के तहत् कुल 36 अपराध हैं पंजीबद्ध।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा चोरी, लूट एवं डकैती जैसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों की धड़पकड़ कर शीघ्र कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 15.08.24 से 10.09.24 के बीच ग्राम जवासिया, हासमपुरा व लिम्बापिपल्या से लहसुन व मोटर साइकिल चोरी की रिपोर्ट की गई जिस थाना चिंतामन पुलिस द्वारा अपराध क्र. 159/2024 धारा 303(2) BNS, अप.क्र. 160/2024, धारा 303(2) BNS, अप.क्र. 175/2024, धारा 303(2) BNS का दर्ज कर विवेचना मे लिया।
उक्त रिपोर्ट पर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना चिंतामन पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साधनों से आरोपियों को ट्रेस कर पुलिस ने आरोपियों को चिंतामन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया, इन्वेस्टिगेशन में ज्ञात हुआ कि आरोपियों ने कनाड़िया इंदौर से एक बोलेरो गाडी चोरी की थी जिसका उपयोग कर थाना चिंतामण तथा अन्य थाना क्षेत्रो मे चोरी किया करते थे, आरोपियों के विरुद्ध थाना नरवर में भी अपराध क्रमांक 155/2024 धारा 305 बीएनएस का दर्ज हैं।

आरोपियों का विवरण :–
1– अशोक पिता मोती सिंह उम्र 36 साल निवासी ग्राम जलेरिया सोनकच्छ देवास
2– जितेन्द्र पिता भेरु उम्र 30 साल निवासी ग्राम जलेरिया सोनकच्छ देवास।

आरोपियों का विवरण व अपराधिक रिकॉर्ड:-
1. आरोपी अशोक के विरुद्ध म. प्र. के अलग–अलग जिलों के थानो क्षेत्रों में चोरी, लड़ाई–झगड़ा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, डकैती के तहत् कुल 26 अपराध पंजीबद्ध है ।
2. आरोपी जितेन्द्र के विरुद्ध म. प्र. के अलग–अलग जिलों के थाना क्षेत्रों में चोरी के कुल 10 अपराध पंजीबद्ध है ।

▪️सराहनीय भूमिका :-
थाना प्रभारी नागझिरी श्री कमलसिंह निगवाल, सायबर सेल प्रभारी निरी पिंकी आकाश, थाना प्रभारी चिंतामण श्री बल्लूसिंह मंडलोई , उनि प्रतीक यादव, सउनि राधेश्याम भांवर, सउनि उधम सिंह राठौर, प्र.आर सुनील भदौरिया, प्र.आर प्रेम सबरवाल, आर ऋषिकेश तोमर,आर राहुल पांचाल, आर अल्केश, आर राजेश केवट व सैनिक सुनील ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #police #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |