तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai को लेकर फैन्स ने ऐसा क्या नोटिस किया? फिर उठने लगे सवाल

Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐश्वर्या राय अक्सर बेटी आराध्या के साथ ही स्पॉट की जाती हैं. ऐसे बहुत कम मौके देखे गए हैं कि हाल फिलहाल के किसी इवेंट में भी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साथ में नजर आए हों. हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं. दरअसल वो SIIMA अवॉर्ड्स में शामिल होने गई हैं. इस दौरान जिस एक चीज ने हर किसी का ध्यान खींचा, वो है एक्ट्रेस की वेडिंग रिंग. उनके हाथ में अंगूठी न देखकर फैन्स काफी परेशान हो गए हैं. वहीं तलाक की अफवाह फिर उड़ने लगी हैं.

ऐसे कई मौके सामने आए हैं जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहें उड़ी हो. हालांकि, अंबानी फैमिली के ग्रैंड वेडिंग फंक्शन के बाद ऐसा काफी ज्यादा हुआ है. दरअसल उस फंक्शन में पूरा बच्चन एक साथ पहुंचा था, जबकि एश्वर्या राय बेटी के साथ अकेले दिखी थीं. वहीं इसके बाद अभिषेक बच्चन ने भी तलाक की एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर लाइक की थी, जिसके चलते खूब बवाल भी हुआ. पर उनकी टीम की तरफ से मामला क्लियर कर दिया गया था.

ऐश्वर्या राय ने वेडिंग रिंग उतार दी?

हाल ही में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ नजर आईं. हर बार की तरह एक्ट्रेस बेटी को प्रोटेक्ट करते हुए चल रही थीं. पर उनके हाथों ने सबका ध्यान खींच लिया. इस बार उनके हाथों में वेडिंग रिंग नजर नहीं आईं, जिसने उनके फैन्स को काफी परेशान कर दिया. लोग वायरल वीडियो पर लिखते हैं कि, कपल तलाक की खबरों पर हां नहीं कहता पर न भी नहीं बोलता है कुछ गड़बड़ है. वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि, बार-बार तलाक की खबरें क्यों चलने लगती है? क्या सच में ऐसा कुछ हो रहा है. हालांकि, जहां लोगों ने तलाक की खबरों को लेकर चिंता जाहिर की. वहीं दूसरी ओर आराध्या बच्चन को हर इवेंट में साथ ले जाने को लेकर ऐश्वर्या राय खूब ट्रोल भी हुईं.

लोगों का कहना है कि यह लड़की स्कूल नहीं जाती क्या? जब देखो मम्मी के साथ निकल पड़ती हैं. हालांकि, बात ऐश्वर्या राय की वेडिंग रिंग की करे तो एक्ट्रेस अंबानी फैमिली के फंक्शन में भी रिंग पहने दिखी थीं. पर अब उनके हाथ में अंगूठी नहीं है. हो सकता है कि नॉर्मल चेंज के लिए उन्होंने उतारी हो या फिर इवेंट से पहले निकालकर रख दी हो. पर लोग इसे तलाक से ही जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल इससे पहले अभिषेक बच्चन के हाथ में भी रिंग नहीं दिखने पर फैन्स ने सोशल मीडिया पर काफी सवाल किए थे. दोनों के फैन्स एक-एक चीज पर नजर रखते हैं और बदलाव देखते ही कमेंट करना शुरू कर देते हैं.

अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में अभिषेक

तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वो शाहरुख खान की King में नजर आने वाले हैं. वो फिल्म में विलेन बन रहे हैं. पिता अमिताभ बच्चन भी बेटे की पिक्चर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात को कंफर्म किया था. वहीं ऐश्वर्या राय भी लगातार इवेंट्स और अवॉर्ड्स शोज में हिस्सा लेती रहती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |