Google ने ठाना, 20 सितंबर को बंद करेगा इन लोगों का Gmail, इस ट्रिक से बचाएं अपना अकाउंट

गूगल की जीमेल, ड्राइव और फोटो जैसी सर्विस का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. कंपनी कुछ यूजर्स का गूगल अकाउंट बंद कर सकती है. गूगल लगातार लोगों से समय-समय पर गूगल अकाउंट एक्टिव करने के लिए कहती है. अब तक जिन लोगों ने ऐसा नहीं किया है, उनके जीमेल अकाउंट डिलीट होने की कगार पर हैं. 20 सितंबर से गूगल ऐसे अकाउंट्स को हटाने की प्रोसेस शुरू कर सकती है.

लंबे समय से गूगल अकाउंट यानी जीमेल, ड्राइव, यूट्यूब आदि में साइन इन न करने की वजह से लोगों को अपने अकाउंट से हाथ धोना पड़ सकता है. उनका सारा डेटा और कंटेंट डिलीट कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 सितंबर से गूगल ऐसे जीमेल अकाउंट बंद कर देगी, जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है.

क्यों बंद कर रहा है गूगल ये अकाउंट्स?

अगर आप जीमेल या गूगल ड्राइव जैसी सर्विस चलाते हैं, लेकिन इन सर्विस का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं, तो आपके अकाउंट को डिलीट किया जा सकता है. गूगल इस कदम से अपने सर्वर स्पेस को खाली करना चाहता है और उन अकाउंट्स पर ध्यान देना चाहता है जो नियमित रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं.

ये अकाउंट होंगे डिलीट

गूगल उन अकाउंट्स को हटाएगा जिन्हें दो साल से ज्यादा समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है. अगर पिछले दो साल से आपने अपना जीमेल नहीं चलाया है, तो आपके अकाउंट के डिलीट होने का खतरा है. गूगल इनएक्टिव पॉलिसी के तहत गूगल के पास अधिकार है कि वो दो साल तक इनएक्टिव गूगल अकाउंट को डिलीट कर सकता है.

अपने अकाउंट को कैसे बचाएं?

अगर आपने पिछले दो साल से गूगल अकाउंट पर लॉग इन नहीं किया है, तो ये डिलीट हो सकता है. अपने अकाउंट को डिलीट होने से बचाने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

Gmail यूज करें: अपने जीमेल में लॉगइन करें, और कोई ईमेल भेजें या इनबॉक्स में मौजूद ईमेल को पढ़ें.

Google Photo पर फोटो शेयर करें: गूगल फोटो में साइन इन करके कोई फोटो अपलोड या शेयर करें.

YouTube वीडियो देखें: अपने Gmail अकाउंट से लॉग इन करके यूट्यूब पर कोई वीडियो देखें.

Google Drive का इस्तेमाल करें: गूगल ड्राइव में लॉगइन करके इसमें कोई फाइल अपलोड या डाउनलोड करें.

Google Search का इस्तेमाल करें: गूगल अकाउंट पर साइनइन करके गूगल सर्च इंजन पर कुछ सर्च करें.

ये तरीके अपनाकर आप गूगल अकाउंट को एक्टिव रख सकते हैं. याद रखें कि दो साल तक गूगल या जीमेल अकाउंट में लॉगइन न करने की वजह से कंपनी ऐसे अकाउंट को डिलीट कर सकती है. ऐसे अकाउंट डेटा भी खत्म हो जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |