ट्रंप पर हमला करने वाले की हो गई पहचान, 58 साल के इस शख्स के बारे में जानकर चौंक जाएंगे

एक बार फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश की गई है. रविवार को ट्रंप जब गोल्फ के मैदान से खेलकर निकल रहे थे, तब उनको निशाना बनाने की कोशिश हुई. FBI का कहना है कि फायरिंग ट्रंप को निशाना बनाकर की गई थी, लेकिन पुख्ता सुरक्षा की वजह से हमलावर को वहां से भागना पड़ा. चुनाव के दौरान ट्रंप पर ये दूसरा हमला है, FBI और सीक्रेट सर्विसेज इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

हमलावर ने हमले से पहले अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि इस साल “लोकतंत्र मतदान पर है और हम हार नहीं सकते.” यह बात उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने भाषणों में बोलते आए हैं.

सुरक्षा एजेंसी ने हमलावर की पहचान 58 साल के रयान वेस्ले राउथ के रूप में की है. राउध का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और वे अपने सोशल मीडिया पर अक्सर राजनीति के बारे में पोस्ट करता रहता है.

ट्रंप के ऊपर हुए इस हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने निंदा की है और सुरक्षा एजेंसियों को जांच के निर्देश दिए हैं.

कौन है 58 साल का हमलावर?

राउध के लिंकडिन से मिली जानकारी के मुताबिक उसने नॉर्थ कैरोलिना एग्रीकल्चर एंड टेक्निकल स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी. लिंकडिन पर राउथ ने खुद को “मशीनरी माइंडेड” और नए इंवेंशन और विचारों का समर्थक बताया है. राउथ 2018 से हवाई में रह रहा है और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों का पुराना समर्थक रहा है. उसने 2019 से डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को डोनेशन दिया है. संघीय चुनाव आयोग (FEC) फाइलिंग के मुताबिक उसने सितंबर 2020 में फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म एक्टब्लू को 140 डॉलर का दान दिया था.

10 मार्च 2023 को जारी हुई सेमाफोर की रिपोर्ट में राउथ को यूक्रेन में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक केंद्र (IVC) का चीफ बताया गया है. IVC एक निजी संगठन है जो वॉलेंटियर्स को एंपावर करता है और पूरे यूक्रेन में मानवीय सहायता के काम कर रहा है.

राउथ ने अपने सोशल मीडिया पर कई ऐसी बातें लिखी हैं, जो कमला और जो बाइडेन के बयानों से मिलती हैं. उसका सोशल मीडिया अकाउंट बैतुके ट्वीट्स और रिप्लाई से भरा हुआ है, साथ ही एक्स से वे रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन और चीन के खिलाफ संघर्ष में ताइवान का समर्थन भी कर रहा है.

इस शख्स ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन जाकर लड़ाई लड़ने की बात कही है. साथ ही पुतिन के खिलाफ भी विध्वंसक बयान दिए हैं.

गोली चलाकर भागने में कामयाब रहा था हमलावर

राउथ ने जब ट्रंप पर हमला किया तो सुरक्षा में तैनात एक एजेंट ने भी उसपर फायरिंग की, लेकिन वे भागने में कामयाब रहा. बाद में स्थानीय पुलिस ने राउथ को I-95 से गिरफ्तार कर लिया. राउथ ने ट्रंप पर क्यों हमला किया इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |