जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक की समीक्षा प्रबंधकों के पास शाखाओं की सामान्‍य जानकारी नहीं होने पर कलेक्‍टर ने बैठक स्‍थगित की

राजगढ 12 सितम्‍बर, 2024
कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरूवार को आयोजित जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक की बैठक शाखा प्रबंधकों को शाखाओं से संबंधित जानकारी नहीं होने के कारण बैठक स्‍थगित की। उन्‍होंने कहा कि शाखा प्रबंधकों की इस तरह की लचर कार्यप्रणाली से ही बैंक की स्थिति कमजोर हो रही है।
कलेक्‍टर ने बैठक की शुरूआत में राजगढ एवं ब्‍यावरा के शाखा प्रबंधकों से उनकी शाखाओं में सक्रिय एवं निष्क्रिय खातों तथा खातों की ई-केवायसी की जानकारी पूंछी, जो यह शाखा प्रबंधक संतोष जनक तरीके से नहीं बता पाए। कलेक्‍टर द्वारा बैठक में तैयारी से नहीं आने पर नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए बैठक स्‍थगित कर दी गई। इतना ही नहीं राजगढ के शाखा प्रबंधक को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए। उन्‍होंने कहा निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने एवं खातों की ई-केवायसी करने के लिए अभियान चलाकर कार्य किया जाए।
इस दौरान उपायुक्‍त सहकारिता श्री नरेश सिन्‍हा एवं बैंक के सीईओ श्री पी.एन. यादव भी मौजूद थे।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बढ़ी हुई बीमा राशि कम करने हेतु शाजापुर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा आभार पत्र ,निशुल्क बीमा की मांग पुनः दोहराई पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाय…!     |     बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिये सामूहिक प्रयास जरूरी- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु.     |     शाजापुर कलेक्ट्रेट में जिला सहकारी बैंक की 106 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न     |     कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीजों के उपचार का जायजा लिया     |     उमरिया में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन टूटने से रेल यातायात प्रभावित, ट्रेनें रद     |     पंचायत सचिव का वाट्सएप हैक, अपलोड किए अश्लील फोटो     |     शिवपुरी में ट्रक ने लगाए ब्रेक पीछे से घुस गया लोडिंग वाहन, चालक घायल     |     दतिया में ग्वालियर – झांसी हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत     |     मुरैना के रैपुरा गांव में घुसा तेंदुआ, एक भैंस दो बकरियों को बनाया शिकार     |     राहुल पर बयानबाजी के विरोध में युवक कांग्रेस का निवाड़ी में अनोखा विरोध प्रदर्शन     |