कोई भी बच्चा शाला में प्रवेश से वंचित न रहे : संभागायुक्त श्री गुप्ता ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा

_______________________________________

अभियान चलाकर अप्रवेशी बच्चों का स्कूलों में नामांकन दर्ज कराएं
_______________________________________

स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें
_______________________________________

उज्जैन 13 सितंबर,2024/उज्जैन संभाग के सभी जिलों में कोई भी बच्चा शाला में प्रवेश से वंचित न रहें। सभी जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर अप्रवेशी बच्चों का स्कूलों में नामांकन दर्ज कराएं। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत बच्चों के एनरोलमेंट में उज्जैन संभाग प्रदेश में अग्रणी बनें। यह निर्देश संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन के एनआईसी कक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्जैन संभाग के सभी जिलों में शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत कक्षा एक से पांचवी तक तथा कक्षा पांचवी से आठवीं तक शालाओं में बच्चों के एनरोलमेंट कार्य की जिलेवार समीक्षा कर संभागायुक्त श्री गुप्ता ने निर्देशित किया कि बच्चों के एनरोलमेंट कार्य की सभी जिला परियोजना समन्वयक सतत मॉनिटरिंग करें। किसी प्रकार की समस्या आने पर त्वरित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए। बच्चों के एनरोलमेंट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि संभाग के स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारी सतत निरीक्षण कर स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता का जायजा लें। शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की जीर्ण शीर्ण भवनों में स्कूलों का संचालन न किया जाए। ऐसे भवनों का चिन्हांकन कर उन्हें तत्काल डिस्मेंटल कराएं। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने 22 सितंबर को साक्षरता अभियान के तहत नव साक्षरों की परीक्षा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रमा नहाटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आनंद शर्मा उपस्थित रहें। सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुएं।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |