बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां करने वालों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई। तीन भवनों के बेसमेंट में संचालित व्यावसायिक संस्थानों को किया गया सील

इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिये कलेक्टर श्री आशीष सिंह के मार्गदर्शन में लगातार प्रभावी और परिणाममूलक कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत बेसमेंट पर व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरूद्ध आज से कार्रवाई प्रारंभ की गई। जिला प्रशासन, पुलिस तथा नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा आज बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन भवनों के बेसमेंट के व्यावसायिक संस्थानों को सील किया गया। क़ब्ज़ा हटाने से पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी और यातायात बाधित नहीं होगा। उक्त तीनों जगह मुक्त होने पर लगभग एक हजार दो पहिया/चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार इंदौर में बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर चल रही अन्य गतिविधियों के संबंध में पूर्व में नगर निगम इंदौर द्वारा नोटिस दिए गए थे। उक्त नोटिस के उपरांत भी संस्थानों के द्वारा बेसमेंट की पार्किंग का उपयोग अन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इस संबंध में आज अनुविभागीय अधिकारी जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर तथा एसीपी श्री तुषार सिंह के नेतृत्व में पुलिस तथा नगर निगम इंदौर के संयुक्त दल द्वारा एम जी रोड एवं ग्रेटर कैलाश रोड स्थित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें एम.जी. रोड स्थित खंडेलवाल सुजुकी, कासलीवाल होंडा का सर्विस सेंटर बेसमेंट में संचालित होना पाया गया , जिन्हें मौके पर सील किया गया। इसी प्रकार ग्रेटर कैलाश रोड स्थित नवनीत प्लाजा में पार्किंग के स्थान पर दुकानें संचालित होना पाई गई जिन्हें जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मौक़े सील किया गया। उक्त संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
बताया गया कि उक्त तीनों जगह मुक्त होने पर लगभग एक हजार दो पहिया/चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकती है। उक्त सभी वाहन अभी रोड पर पार्क होते हैं, इनसे यातायात बाधित होता है।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |