प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने आज पोषण माह की गतिविधियों का अवलोकन किया

शाजापुर
—-
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने आज पोषण माह की गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए ग्राम हीरपुरबज्जा, गोपीपुर, लोहरवास, रावणखेड़ा के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भ्रमण किया। इस दौरान गोपीपुर में आयोजीत पोषण गतिविधी के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को एनीमीया से बचाव के लिए पोषणयुक्त खानपान की समझाईश दी गई। साथ ही ग्राम हीरपुरटेका के सरपंच श्री अमृतलाल पाटीदार की अध्यक्षता में आंगनवाडी केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित परियोजना अधिकारी नेहा चौहान ने वनस्टॉप सेंटर एवं संतुलित पोषण प्रदर्शनी लगवाकर टेकहोम राशन से बनाई जाने वाली रेसीपी एवं सहजन एवं स्थानीय फल सब्जीयों के उपयोग करने की जानकारी प्रदाय की। इस दौरान उपस्थित सुश्री नीलम चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना की पात्र बालिकाओ की शिक्षा निरंतर रखते हुए खाते आधार लिंक करवाने की समक्षाईश दी। साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया। साथ ही सुरक्षित, असुरक्षित स्पर्श एवं बेटी बचाओ – बेटी पढाओ के तहत बेटीयों की सुरक्षा संबंधी नियम एवं टोलफ्री नं. 1098 की जानकारी दी। अंत में पोषण संबंध शपथ दिलवाई गयी। इस दौरान आंगनवाडी केन्द्र प्रीति जोशी, सुमन मालवीय एवं गांव की महिलाए व बच्चे उपस्थित थे।

पोषण माह अंतर्गत मक्सी की आंगनवाडी केन्द्र वार्ड 1 में कुपोषित बच्चों की स्वस्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आसपास की अन्य आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड 2, 3, 4, 8 एवं वार्ड 13 से भी कुपोषित बच्चे बुलवाए गए और उन बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाई गई। स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्री रोहित जी कुशवाह आयुर्वेदिक हॉस्पिटल मक्सी द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक मेडिसिन दी गई। इस मौके पर माताएं बच्चे लेकर उपस्थित हुई। एएनएम वर्षा जादोन, पर्यवेक्षक एवम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रही। महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक पोषक तत्व जैसे कि विटामिन की शरीर में क्या उपयोगिता है और किस तरह से शरीर को प्राप्त होता है और इसकी कमी के क्या लक्षण हो सकते हैं किन-किन चीजों से विटामिन सी प्राप्त होता है संपूर्ण विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#wcd
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |