शाजापुर जिले के मक्सी में बीयर मदिरा की 73225 पेटियाँ नष्ट की गई, आबकारी अधिकारी टीम के साथ रही मौजूद

शाजापुर
——
मेसर्स रीजेंट बीयर्स एण्ड वाईन्स लिमिटेड मक्सी में स्थित बी-3 तथा बी-3 में एफ. एल. 9 लायसेंस के अंतर्गत इकाई में विनिर्मित 04 माह से अधिक समय पूर्व निर्मित बीयर मदिरा को जो प्रदाय योग्य नहीं होने से आबकारी आयुक्त के व्दारा प्रदत्त अनुमति से उपायुक्त आबकारी संभागीय उडनदस्ता के व्दारा गठित समिति के सदस्यों के समक्ष में 27 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक बीयर मदिरा की कुल 73,225 पेटियों में कुल 6,90,189.20 बल्कलीटर बीयर ( माल्ट) को फैक्ट्री परिसर में ही विधिवत नष्ट किया गया। नष्ट की गई बीयर मदिरा की बोतलो पर बोतल फीस के रूप में शासन को 14,07,000 रूपये पूर्व में ही प्राप्त हो चुके हैं। इस दौरान नष्टीकरण की कार्यवाही की विडियोग्राफी की गई एवं पंचनामा तैयार किया गया।

उक्त नष्टीकरण कार्यवाही के दौरान गठित समिति के सदस्यगण अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि जैन, सहायक जिला अधिकारी संभागीय उडनदस्ता उज्जैन संभाग उज्जैन श्री संजीव सक्सेना, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी रिजेंट बीयर्स एण्ड वाईन्स लिमिटेड श्री बी.एल. दांगी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेशकुमार पन्द्रे उपस्थित थे।


CM Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |