दीपिका-रणवीर की बेटी से देर रात मिलने पहुंचे शाहरुख खान, खूब लुटाया प्यार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी जिंदगी के नए फेज में आ चुके हैं. ये कपल एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं. दीपिका की डिलीवरी की खबर का जहां हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था, वहीं शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर को ये अनाउंस किया गया कि दीपिका-रणवीर माता-पिता बन गए हैं. इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स इस कपल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी तक दीपिका अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर नहीं आई हैं. ऐसे में उनसे मिलने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान ही मुंबई के एसएन रिलायंस अस्पताल पहुंच गए.

दीपिका से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख

मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान इंतजार कर रहे थे कि कब दीपिका डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे, लेकिन कई दिन गुजर जाने के बाद वो खुद ही अस्पताल पहुंच गए. माना जा रहा है कि शाहरुख ने दीपिका की नन्ही परी पर खूब प्यार लुटाया है, उनका हाल जाना और आशिर्वाद भी दिया है. वायरल वीडियो में हाई सिक्योरिटी के साथ शाहरुख ने अस्पताल में एंट्री की. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने एक साथ मिलकर दो 1000-1000 करोड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की हैं. ऐसे में शाहरुख खान का अपनी दोस्त से मिलने जाना तो तय ही था.

मुकेश अंबानी ने भी की थी दीपिका से मुलाकात

शाहरुख से पहले मुकेश अंबानी भी दीपिका-रणवीर की बेटी से मुलाकात करने पहुंचे थे. उनकी कार को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था. दीपिका के मां बनते ही आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर खान तक ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी थी. अब दीपिका-रणवीर भी माता-पिता वाले कपल की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दीपवीर की बेटी की पहली झलक का फैन्स दिल थामे इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि आज दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वो अपनी बेटी के साथ घर जा पाएंगी.

दीपिका-रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर भी की थी कि वो अब एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं. ऐसे में इस कपल के फैन्स उन्हें उनकी बेटी के लिए नाम भी सजेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि दीपिका की बेटी के नाम पर भी हर कोई अपनी नजर जमाए हुए हैं. खबरों की मानें तो दीपिका ने सी-सेक्शन के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है. लेकिन अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |