बाइक को कुछ हो न जाए… सिर पर उठाकर ‘बाहुबली’ ने पार की उफनती नदी, Video वायरल

मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश का प्रकोप जारी है. इस कारण कई नदियां उफान पर हैं. नदियों का पानी सड़कों तक आ पहुंचा है. इस कारण सड़कें भी नदियों में बदल गई हैं. दमोह जिले से एक वीडियो सामने आया है, जो कि खूब वायरल हुआ है. इसमें दिखा उफनती नदी का पानी सड़क और नाले पर जा पहुंचा है. इस कारण सड़क और नाला पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है. वहां से जब एक शख्स गुजरा तो उसने पाया कि वो बाइक के साथ तो सड़क पार नहीं कर पाएगा. बाहुबली की तरह उसने बाइक को सिर पर उठाया और नदी बन चुकी सड़क और नाले को पार किया.

कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. नाला पार करते समय बीच में एक दो बार उसका संतुलन भी बिगड़ा. लेकिन उसने खुद को संभाल लिया और वहां से सुरक्षित निकल गया. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. साथ ही इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये तो भाई बाहुबली निकला. दूसरे यूजर ने लिखा- हमें इस तरह अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं सच्चा प्रेम, बाइक को कुछ न हो जाए… इसलिए खुद ही बाइक उठा ली.

10 दिन बाद हुई बारिश

दमोह जिले में बुधवार को 10 दिन के बाद भारी बारिश देखने मिल. जोरदार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. नदी नाले उफान पर आ गए हैं. स्थिति यह की जिले के कई मुख्य मार्ग का संपर्क टूट चुका है और लोगों के घरों में पानी भर गया है. भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद करने के निर्देश दिए हैं और लोगों से सावधानी रखने के लिए कहा गया है. सबसे अधिक बारिश का प्रभाव हटा में देखने मिल रहा है. यहां, सुनार नदी उफान पर होने से नगरी क्षेत्र में पानी आ गया है. वहीं, बटियागढ़ की जूडी नदी सहित तेंदूखेड़ा, तेजगढ़ के भी नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |