इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने भ्रमण कर अनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

इंदौर, 11 सितंबर 2024
इंदौर में परंपरागत रूप से निकलने वाला अनंत चतुर्दशी चल समारोह इस बार 17 सितंबर को आयोजित होगा। चल समारोह के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूरी कर ली जाये।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री दिव्यांक सिंह, ट्रॉफिक डीसीपी श्री अरविंद तिवारी सहित पुलिस, नगर निगम, पीडब्ल्युडी, विद्युत मंडल आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों के दल के साथ बस में बैठकर अपने भ्रमण की शुरूआत डीआरपी लाइन से की। वे चिमनबाग, जेल रोड़, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग होते हुए बम्बई बाजार पहुंचे। यहां से उन्होंने पैदल भ्रमण किया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जर्जर भवनों को चिन्हित करें। आवश्यकता के अनुसार उन्हें हटाये। खतरनाक भवनों पर सूचना पटल लगाये। बिजली के ट्रांसफार्मर/डीपी के आसपास बैरिकेंटिंग करें। सड़कों की मरम्मत की जाये। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखें। जहां भी बिजली आदि के तार नीचे है उन्हें ऊंचे किए जाये।

#festival
#ganesha
#anantchaturdashi

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |