खाद्य विभाग की एक और बड़ी कार्यवाही. भारी मात्रा में नकली साँची घी किया जब्त


इंदौर.

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की सतत जाँच की जा रही है एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा आज मल्हारगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छोगालाल श्याम ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया। सूचना मिली थी कि यहां पर नकली घी का व्यापार किया जा रहा है। मौके पर सांची दुग्ध संघ के अधिकारियों को भी आहूत किया गया। जिन्होंने सांची घी के 1 किलोग्राम एवं 15 किलोग्राम पैक के नकली होने की पुष्टि की। उक्त प्रतिष्ठान से साँची घी एवं मेवाड़ घी के कुल पांच नमूने लिए गए एवं 1015 किलोग्राम घी को जब्त किया गया। सांची दुग्ध संघ द्वारा संबंधित विक्रेता के विरुद्ध FIR भी कराई जा रही है।
मल्हारगंज क्षेत्र से ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा दो अन्य प्रतिष्ठानों से कुल 06 नमूने घी के लिए गए हैं। जांच हेतु लिए गए कुल 11 नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी जांच रिपोर्ट उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। बताया गया कि यह कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

#indore
#food
#foodsecurity
#foodsafety
#safetyfirst
Food Safety and Standards Authority of India

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |