प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराएं: ujjain कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

—–
पूर्ण हो चुकी संजीवनी क्लीनिक्स को शीघ्र प्रारंभ करें
—–
“स्वच्छता ही सेवा” अंतर्गत प्रभावी ढंग से गतिविधियों का आयोजन करें
—–
अमृत 2.0 के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण कराएं
—–
नगरीय निकाय राजस्व वसूली में गति लाएं
—–

उज्जैन 11 सितंबर,2024/कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने आज प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में नगरीय विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की निकायवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा कर प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। उन्होंने बड़नगर में प्रगतिरात आवासों की संख्या अधिक होने पर सीएमओ बड़नगर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

संजीवनी क्लिनिक निर्माण कार्य की निकायवार समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए की पूर्ण हो चुकी संजीवनी क्लीनिक्स को शीघ्र प्रारंभ कराएं। उन्होंने दूरभाष पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत सभी निकायों में प्रभावी ढंग से स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता रैली , स्वच्छता अभियान आदि गतिविधियों का संचालन किया जाए। उन्होंने सीएनडी एवं रोड निविदाओं की स्थिति, ड्रिजलिंग वाहनों के क्रय की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

अमृत 2.0 अंतर्गत कलेक्टर श्री सिंह ने वाटर सप्लाई, वाटर बॉडी एवं ग्रीन स्पेन आदि कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्माण कार्यों का निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागदा में वाटर सप्लाई कार्य में संतोषजनक प्रगति न दिखाई देने पर नागदा सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीआरएफ मद वर्ष अंतर्गत नगरीय निकायों के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की भी जानकारी ली।

कलेक्टर श्री सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना में 20 हजार राशि के प्रकरणों में विशेष फोकस कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की भी निकायवार विस्तार से समीक्षा की और सभी निकायों को शिकायतों के निराकरण में ए ग्रेड श्रेणी में आने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि 50 दिवस से अधिक की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी निकायों में चालू मांग एवं बकाया मांग वसूली की भी समीक्षा कर वसूली में गति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक कलेक्टर श्री गगन मीणा,परियोजना अधिकारी डूडा, सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |