कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा संबंधी जारी किये आदेश। अस्पतालों में मरीजों के पास एक ही परिजन के रहने की होगी अनुमति

_________
इंदौर जिले में शासकीय, निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों की सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। यह दिशा-निर्देश गत दिनों संपन्न हुई सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों/संचालकों तथा जूडा अध्यक्ष, महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज इंदौर के अधीनस्थ चिकित्सा संस्थानों के अधीक्षकों की कार्यशाला में दिए गए सुरक्षा संबंधी सुझावों के आधार पर जारी किए गए हैं।
इस संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार समस्त शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों/मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के पास एक ही परिजन के रहने की अनुमति होगी, जिससे भीड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। केवल बुजुर्ग, छोटे बच्चे के मरीज होने एवं महिला अटेंडर होने की स्थिति में ही 2 परिजनों को अस्पताल परिसर में रहने की अनुमति होगी। समस्त शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों/मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मियों के द्वारा प्रवेश हेतु आवश्यकतानुसार ब्रीथ एनालाइजर (श्वास परीक्षण यंत्र) का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे की नशे की अवस्था में कोई भी अवांछित व्यक्ति परिसर में प्रवेश नहीं कर सके।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

#JansamparkMP
#indore
#healthcare
#safety
#security
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |