जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर मौके पर किया निराकरण। जरूरतमंदों को मिली हाथों-हाथ मदद।

इंदौर में हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया। जरूरतमंदों को हाथों-हाथ मदद भी दी गई। किसी को इलाज तो किसी को रोजगार के लिए मदद मिली। ऐसी समस्याएं जिनका मौके पर निराकरण नहीं हो सका उनके निराकरण के लिए समय-सीमा तय की गई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक समस्या संबंधी आवेदन के निराकरण की नियमित फॉलोअप की जा रही है। टीएल की बैठक में निराकरण की प्रगति की अधिकारीवार समीक्षा भी हर सप्ताह की जा रही है।
जनसुनवाई में आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने किसी को रोजगार के लिए सिलाई मशीन तो किसी को फीस अथवा इलाज़ के लिए रेडक्रास के माध्यम से उनकी मदद की। जनसुनवाई में आज इलाज के लिए दक्ष रावल को 20 हजार रुपये, नजमुद्दीन देवासवाला को 5 हजार रुपये, कलावती बाबूलाल को 10 हजार रुपये, सुशीला जरिया को 5 हजार रुपये तथा राजू यादव को 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। इसी तरह तत्कालिक जरूरतों की पूर्ति के लिए रामश्री पति स्वर्गीय रमेश को 25 हजार रुपये स्वीकृत किये गए। तनुश्री यादव को शिक्षा के लिए 25 हजार रुपये, गीता भाटी को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये, देवीलाल पिता अर्जून को तत्कालिक जरूरत के लिए 15 हजार रुपये, लक्ष्मी चौहान को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये, राजनारायण श्रीवास्तव को 20 हजार रुपये तथा रूखसाना पति शमसुद्दीन को 15 हजार रुपये की मदद घर मरम्मत के लिए स्वीकृत किये गए।
आज अपर कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों ने भी सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथा संभव निराकरण किया। जो समस्या निराकृत नहीं हो सकी उनके निराकरण के लिये समय-सीमा तय कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आज भी दिव्यांगों की समस्याओं को विशेष रूप से सुना गया। जनसुनवाई में आज लोगों ने आवास, इलाज, शिक्षा और रोजगार के लिए मदद संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई में लोगों ने सम्पत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद, कॉलोनियों में प्लाट नहीं मिलने आदि के संबंध में भी आवेदन दिये।

#JansamparkMP
#indore
#jansunwai
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |