स्वसहायता समूह से ऋण लेकर स्वयं का व्यवसाय शुरू किया माधुरी ने

शाजापुर, 10 अगस्त 2020/ मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम बड़बेली में संचालित एकता स्वसहायता समूह की सदस्य श्रीमती माधुरी सोनटक्के ने अपने समूह एवं बैंक से ऋण लेकर स्वयं का व्यवसाय शुरू किया। इस व्यवसाय से उसे प्रतिदिन लगभग 700 रूपये से अधिक की आमदनी हो रही है।

श्रीमती माधुरी ने मनिहारी दुकान, जनरल सामग्री एवं फूलबत्ती निर्माण के लिए विगत वर्ष माह नवम्बर में बैंक ऑफ इंडिया की नांदनी शाखा से एक लाख रूपये का ऋण लिया। साथ ही उन्होंने 20 हजार रूपये का स्वयं का अंशदान एवं 30 हजार रूपये स्वसहायता समूह से भी ऋण के रूप में प्राप्त किये। इस प्रकार डेढ़ लाख रूपये से उसने उक्त व्यवसाय शुरू किया, जिससे उसे प्रतिदिन 700 रूपये से अधिक की आमदनी होने लगी है।

श्रीमती माधुरी ने बताया कि ऋण लेने के पहले वह छोटी परचून की दुकान चलाती थी। साथ ही वह जून 2014 में एकता स्व सहायता समूह से जुड़ी और उसने समूह के सचिव के रूप में काम भी किया। उसके समूह की 07 महिलाओं ने विगत वर्ष गणवेश सिलाई का भी काम किया, जिससे उन्हें अच्छी-खासी आमदनी हुई है। इसके अलावा श्रीमती माधुरी को पशुधन से प्रतिमाह 6 हजार रूपये की आमदनी हो रही है। अपने व्यवसाय के बलबूते वह अपनी दो पुत्रियों को अच्छी शिक्षा दे रही है। श्रीमती माधुरी की दो पुत्रियां हैं, जिसमें एक पुत्री विज्ञान विषय से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। वही छोटी पुत्री कक्षा 9वी में है।

श्रीमती माधुरी अपने व्यवसाय और मिशन से मिले सहयोग से खुश है। वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का केन्द्र बन गई है। श्रीमती माधुरी कहती है कि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो महिलाएं हर काम को आसान कर सकती हैं। आज उसने व्यवसाय के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है, जिससे उसे आमदनी हो रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |