कोई भी दिव्‍यांग आवश्‍यक सहायक उपकरण अथवा योजना के लाभ से वंचित न रहे -कलेक्‍टर श्री मिश्रा ने कहा, कार्यक्रम में 118 दिव्‍यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित

राजगढ 10 सितम्‍बर, 2024
कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि दिव्‍यांगजनों की समस्‍याओं का विभागीय अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। जिले का कोई भी दिव्‍यांग सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी जिला दिव्‍यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्‍ध कराए जाएं। इसके लिए एलिम्‍को के सहयोग से विकासखण्‍ड स्‍तर पर शिविर आयोजित कर आवश्‍यक सर्वेक्षण भी किया जाए। कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा द्वारा मंगलवार को जिला मुख्‍यालय पर सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा एलिम्‍को के सहयोग से दिव्‍यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप कुशोर तेजस्‍वी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्‍होंने 118 दिव्‍यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।

उप संचालक सामाजिक न्‍याय सशक्तिकरण विभाग श्री अर्पित गुप्‍ता द्वारा प्राप्‍त जानकारी अनुसार कार्यक्रम में 21 दिव्‍यांगजनों को बैटरी चलित मोटराईज्‍ड ट्राईसिकल, 16 दिव्‍यांगजनों को ट्राईसिकल, 40 को बैसाखी एवं 41 को कैलीपर्स प्रदान किए गए। इस दौरान एलिम्‍को के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ श्री नीलेश कुमार भी मौजूद थे।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |