बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज की व्यवस्था पूरे जिले में होगी लागू. अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण का प्रतिवेदन ऑनलाइन करना होगा दर्ज- हर सप्ताह होगी मॉनिटरिंग. कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न.
बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज की व्यवस्था पूरे जिले में होगी लागू.
अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण का प्रतिवेदन ऑनलाइन करना होगा दर्ज- हर सप्ताह होगी मॉनिटरिंग.
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न.
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि जिले में अब हर विभागों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी। बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही वेतन का भुगतान किया जायेगा। यह व्यवस्था जिले के ग्राम स्तर पर भी लागू की जायेगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर कार्ययोजना बनाकर व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए हैं। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे स्वयं तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ संबंधित कार्यालयों, विभागीय गतिविधियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर पहुंच कर निरीक्षण करें। निरीक्षण का प्रतिवेदन ऑनलाइन दर्ज करें। इसके लिए सुशासन नाम से मोबाइल एप बनाया गया है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज समय-सीमा के पत्रों के निराकरण(टीएल) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्तर श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी, श्री रोशन राय तथा श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बैठक में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण के साथ ही विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों तथा अन्य गतिविधियों के संबंध में भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में स्थापित मीडिऐशन सेंटर की सफलता को देखते हुए ऐसी ही व्यवस्था जिले के देपालपुर, सांवेर और महू तहसील मुख्यालय पर भी की जायेगी। इस मीडिऐशन सेंटर के माध्यम से जिला स्तर पर अभी तक आपसी सुलह और समझौते से 132 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस सेंटर के माध्यम से छोटे-छोटे घरेलू विवाद, संपत्ति विवाद, रास्ते के विवाद आदि प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। बैठक में उन्होंने रणजीत हनुमान तथा खजराना गणेश मंदिर के विकास संबंधी कार्ययोजना को शीघ्र बनाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि आज से नायता मुण्डला बस स्टैण्ड से बसों का संचालन भी प्रारंभ किया गया है। इस बस स्टैण्ड से बसों की संख्या और बढ़ाई जायेगी।
#JansamparkMP
#indore
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh