खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम,, 130 प्रकरणों में एक करोड़ 14 लाख रुपये का अर्थदण्ड. कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न.

इंदौर।।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का इंदौर जिले में प्रभावी रूप से पालन कराया जा रहा है। जिले में गत जनवरी से अभी तक 130 दायर प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इन प्रकरणों में एक करोड़ 14 लाख रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया इसमें से 80 लाख 80 हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया जा चुका है। अर्थदण्ड जमा नहीं करने पर 12 संस्थानों के लायसेंस/ पंजीयन निलंबित किए गये। इस अवधि में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा लायसेंस एवं पंजीयन से एक करोड़ 48 लाख 31 हजार रुपये का राजस्व हासिल किया गया है।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनीष स्वामी सहित समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का इंदौर जिले में कड़ाई से पालन कराने के निर्देश कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने दिये। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सही माप से खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। इसके लिए लगातार मुहिम चलाकर खाद्य सामग्री विक्रेताओं के यहां जाँच की जाये और खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर उनकी जाँच कराई जाये। बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा मुहिम चलाकर दो हजार 300 से अधिक नमूने खाद्य सामग्रियों के लिये गए। अमानक पाये जाने पर मौके पर ही लगभग 75 लाख रुपये मूल्य की 71 हजार 534 किलो खाद्य सामग्री जप्त की गई। नागरिकों से शिकायत प्राप्त करने के लिए 311 एप पर भी व्यवस्था की गई है। इस एप पर अभी तक 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर तुरंत कार्यवाही की गई। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार मुहिम चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

#JansamparkMP
#indore
CM Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |