राजगढ़ में पूर्व कलेक्टर का भव्य विदाई समारोह आयोजित,

राजगढ जिले में काम करने का बेहतर अनुभव रहा
– पूर्व कलेक्‍टर श्री हर्ष दीक्षित
कर्मचारियों की पर्सनल प्राब्‍लम्‍स का भी रखा जाएगा ध्‍यान
– कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा
पूर्व कलेक्‍टर की हंसकर काम करने की शैली सभी को ताकत देती थी
– एसपी श्री आदित्‍य मिश्रा
राजगढ 09 सितम्‍बर, 2024
पूर्व कलेक्‍टर श्री हर्ष दीक्षित ने कहा कि राजगढ जिले में काम करने का बेहतर अनुभव रहा। राजगढ कलेक्‍टर रहने के दौरान मोहनपुरा-कुण्‍डालिया सिंचाई परियोजनाओं, रेल्‍वे लाईन के लिए भूमि अधिग्रहण जैसे महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍टस के लिए कार्य करने का मौका मिला। जिले की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाओं में काफी सुधार की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अपेक्षित सुधार लाया जाना जरूरी है। श्री दीक्षित सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नवागत कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा का भी स्‍वागत समारोह आयोजित किया गया।
नवागत कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि जिले में काम करने वाले अधिकारियों की अच्‍छी टीम है। सभी अधिकारी-कर्मचारी कर्मठता से काम करें। कर्मचारियों की पर्सनल प्राब्‍लम्‍स का भी ध्‍यान रखा जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्‍य मिश्रा ने कहा कि पूर्व कलेक्‍टर श्री दीक्षित की हंसकर धीरज के साथ काम करने की शैली हम सभी को ताकत देती थी। वर्तमान कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा भी पूरी उर्जा के साथ जिले के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। हम सब का सहयोग इनके साथ है। इसके पूर्व जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री महीप किशोर तेजस्‍वी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व कलेक्‍टर श्री दीक्षित से संवेदनशीलता के साथ मानवीय संवेदनाओं से लवरेज होकर हर समस्‍या का धैर्य से हल निकालना सीखा। नवागत कलेक्‍टर के साथ सभी अधिकारी कर्मचारी एक जूट होकर टीमवर्क की भावना से काम करेंगे।
इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व नरसिंहगढ श्री अंशुमन राज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व कलेक्‍टर श्री हर्ष दीक्षित का शाल, श्रीफल एवं स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री श्‍याम बाबू खरे ने किया एवं अंत में संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री वीरेन्‍द्र सिंह दांगी ने आभार व्‍यक्‍त किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।।


Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |