मक्सी में नप कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला,काम बन्द कर सीएमओ सहित कर्मचारी बड़ी संख्या में थाने पहुचे,

मक्सी में नप कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है मारपीट का मामला सामने आने के बाद सभी कर्मचारियों ने काम बंद करके हड़ताल शुरू कर दी है और सीएमओ एवं नप अध्यक्ष प्रति निधि मोहन सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में नप के सभी कर्मचारी थाने पहुंचे जहां पर नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि मक्सी पुलिस ने इस मामले में प्रकरण भी दर्ज कर लिया है लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने 2 लोगो के विरुद मामला दर्ज किया है जबकि आरोपी है । मारपीट के मामले से नाराज सभी कर्मचारियों ने अपना काम भी बंद कर दिया है मक्सी नगर में ना कचरा गाड़ी घूमी और ना ही जलप्रदाय हुआ। मामला इस प्रकार सामने आया कि रविवार रात में नगर परिषद कर्मचारी नई कॉलोनी के फिल्टर प्लांट पर वाहन लेकर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में खड़ी अन्य गाड़ी को हटाने के लिए नगर परिषद कर्मचारी ने कहा और ऐसे में कहा सुनी होने पर संबंधित लोगों ने नगर परिषद कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी मारपीट के विरोध में मक्सी नगर परिषद के समस्त कर्मचारी नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंच गए। जहां मक्सी पुलिस ने केवल सिंह (48) की शिकायत पर मारपीट करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। समाचार लिखे जाने तक मक्सी पुलिस थाने पर नगर परिषद कर्मचारी का विरोध प्रदर्शन जारी था, और पुलिस थाना मक्सी परिसर में नगर परिषद सीएमओ अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद हैं

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |