एशिया के सबसे अमीर कारोबारी को टक्कर देगी अफ्रीका की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, क्या है प्लान

भारत की इकोनॉमी रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है और दुनिया की हर कंपनी भारत में निवेश की ओर देख रही है. इसी कड़ी में अब अफ्रीका की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एशिया के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी को टक्कर देने की तैयारी में है. दरअसल, अफ्रीका की दिग्गज इंश्योरेंस कंपनी सनलैम लिमिटेड भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. दक्षिण अफ्रीका की यह कंपनी मार्केट कैप के लिहाज से अफ्रीका की सबसे बड़ी कंपनी है. आइए आपको डिटेल में बताते हैं कंपनी का क्या प्लान है और वो किसके साथ हाथ मिलाकर भारत में काम करने जा रही है.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत की उभरते हुई एसेट और वेल्थ मैनजेमेंट इंडस्ट्री में प्रवेश करने की दौड़ में शामिल हो रही है. इसके लिए कंपनी श्रीराम कैपिटल ग्रुप के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ाने की योजना बना रही है. दोनों कंपनियां एक जॉइंट वेंचर बना रही हैं जो वेल्थ और एडवाइस सर्विसेज देगी. कंपनी 2005 के अपने शुरुआती निवेश को दोगुना करेगी. यह कंपनी भारत में पहले ही क्रेडिट और इंश्योरेंस सेक्टर में है.

भारत में निवेश क्यों करना चाहती है कंपनी

सनलैम के सीईओ पॉल हनराटी ने एक इंटरव्यू में बताया कि भारत में बड़ी संख्या में लोग गरीबी के जाल से बाहर निकल रहे हैं और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. भारत इस समय वास्तव में उस बिंदु पर है जहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा अब भविष्य के लिए बचत और निवेश करने में सक्षम है. वहीं IMF ने भी भारत की इकोनॉमी में बढ़त का अनुमान लगाया है आईएमएफ के मुताबिक भारत की इकोनॉमी इस साल 6.8% बढ़ेगी जबकि दक्षिण अफ्रीका का ग्रोथ रेट 0.9% रहने का अनुमान है. बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के अनुसार भारत के 2028 तक 730 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित करने का अनुमान है. यही वजह है कि HSBC होल्डिंग्स और बार्कलेज जैसी कंपनियां भारत में अपना बिजनेस बढ़ा रही हैं.

मुकेश अंबानी का क्या है प्लान

अमीरों को लुभाने के लिए एसबीआई 2,000 बैंकरों को तैनात कर रहा है. यह देश का सबसे बड़ा बैंक है जिसकी 22,500 से अधिक शाखाएं हैं. दुनिया के सबसे बड़े फंड मैनेजर ब्लैकरॉक इंक ने अप्रैल में अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने के लिए एक डील की थी. दोनों कंपनियां देश में वेल्थ-मैनेजमेंट बिजनेस बनाएंगे. साथ ही एक ब्रोकरेज कंपनी भी बनाई जाएगी. हनराटी ने कहा कि भारत की इकॉनमी तेजी से बढ़ रही है और दुनिया की हर कंपनी यहां बिजनेस करना चाहती है.

सनलैम ऐसे देगी टक्कर

अब बात करें अगर कि अफ्रीका की कंपनी अंबानी को कैसे टक्कर देगी तो मुकेश अंबानी भी ब्लैकरॉक के साथ मिलकर बिजनेस करने का प्लान बना रही है. वहीं, अब सनलैम ने भी भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी तरह प्लानिंग कर ली है. कंपनी के सीईओ के मुताबिक उनके पास डिस्ट्रीब्यूशन का एक बहुत बड़ा क्षेत्र है. उन्हें बस अपने बिजनेस को सही तरीके से आगे बढ़ाना है. फिर धीरे-धीरे इसे शाखाओं और ग्राहकों के मौजूदा आधार में बढ़ाना शुरू करना है. 30 जून को समाप्त छह महीनों के लिए सनलैम के भारतीय बिजनेस ने लगभग 16% प्रॉफिट कमाया जो 2021 में 10% से अधिक था. जीवन और स्वास्थ्य बीमा में लाभ, सामान्य बीमा में उछाल और निवेश प्रबंधन में सुधार से एक साल पहले की अवधि में कंपनी की इनकम में 43% की वृद्धि हुई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |