मक्सी पुलिस थाना परिसर पर त्यौहार गणेश चतुर्थी ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मक्सी नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक को हिंदू समिति के संरक्षक डॉक्टर रवि पांडे ने भी संबोधित किया टी भीम सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एसपी श्री यशपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व और निर्देशानुसार त्योहारों में शांति व्यवस्था बनी रहे आपसी भाईचारा और एकता के साथ त्यौहार संपन्न हो इसको लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में ईद मिलादुन्नबी पर किए जाने वाले आयोजन और तैयारी की जानकारी मुस्लिम समाज जनों से ली गई। वहीं गणेश जी की स्थापना को लेकर सभी मंचों के सदस्यों को भी बुलाकर व्यवस्था के रूप में जानकारी ली गई सभी को निर्देशित किया गया है कि कानून और नियमों का पालन करें । गणेश जी विसर्जन ओर विसर्जन के पूर्व के चल समारोह, रोजाना होने वाली गणेश जी की आरती, उपस्थित होने वाले भक्तजन, लाइट व्यवस्था, मंच व्यवस्था, रात्रि कालीन सुरक्षा व्यवस्था आदि सभी के बारे में मंच के सदस्यों और पदाधिकारी को बैठक में टी आई पटेल के द्वारा निर्देशित किया गया साथ ही यह भी कहा गया कि कोई भी कार्यक्रम चाहे वह हिंदू समाज का हो या मुस्लिम समाज का हो बिना अनुमति के ना करें
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :