‘स्त्री 2’ की दहाड़ ने हिला डाली सनी देओल-रणबीर कपूर की गद्दी, 23वें दिन भी कमाई जारी

ओ स्त्री अब थम भी जाओ…ऐसा हम नहीं बल्कि बड़े-बड़े सितारों के दिल कह रहे होंगे, जिनकी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ‘स्त्री 2’ चकनाचूर किए जा रही है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का चक्का जाम ही कर दिया है. सनी देओल की ‘गदर 2’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को भी ‘स्त्री 2’ मे कई मामलों में पीछे छोड़ दिया है. महज 50 करोड़ के बजट में बनी ‘स्त्री 2’ ने भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. इस फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन कितना कारोबार किया है, वो आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

अमर कौशिश के डायरेक्शन में बनी ‘स्त्री 2’ कमाई के मामले में रोजाना नए-नए झंडे गाड़ रही है. 15 अगस्त को रिलीज हुई श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने पिछले 23 दिनों में बाकी रिलीज हुई किसी भी फिल्म को अपने सामने टिकने नहीं दिया है. ‘स्त्री 2’ के साथा ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्में भी थिएटर में रिलीज हुई थीं, लेकिन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्मों का नामों निशान ही मिटा दिया है. ‘स्त्री 2’ लगातार कमाई किए जा रही है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो ‘स्त्री 2’ ने 23वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की है.

‘स्त्री 2’ ने दी ‘गदर 2’ को धोबी पछाड़

‘स्त्री 2’ की ये अब तक की सबसे कम कमाई है. इसी के साथ फिल्म का अब टोटल कलेक्शन भारत में 507.50 करोड़ हो गया है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के करियर की ये पहली 500 करोड़ी फिल्म है. इसी के साथी ही ‘स्त्री 2’ ने ‘गदर 2’ के तेजी से 500 करोड़ कमाने वाले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. 24 दिनों में ‘गदर 2’ ने 500 करोड़ कमाए थे. लेकिन ‘स्त्री 2’ ने सिर्फ 22 दिनों में ये आंकड़ा पार कर लिया था. ‘स्त्री 2’ ने ‘गदर 2’ के टोटल कलेक्शन को भी काफी पीछे छोड़ दिया है.

‘एनिमल’ की भी ‘स्त्री 2’ ने हिला दी गद्दी

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. रिलीज के 23वें दिन ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1.65 करोड़ की कमाई की थी, जो ‘स्त्री 2’ के मुकाबले तो काफी कम है. इतना ही नहीं ‘एनिमल’ की 21वें और 22वें दिन की कमाई भी श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ की 21वें और 22वें दिन की कमाई से काफी कम है. ऐसे में पूरा बाजी ‘स्त्री 2’ के हाथों में ही है.

एक तरफ जहां बड़े-बड़े डायरेक्टर्स बड़े-बड़े बजट की फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं. वहीं श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस कम बजट वाली फिल्म ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड सेट कर दिए हैं. कहानी में दम हो तो कम बजट की फिल्में भी बड़ा धमाका कर जाती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |