इंदौर: भागीरथपुरा और पोलोग्राउंड में 6 फैक्ट्रियों पर चला बुलडोजर, मौके पर भारी पुलिस दल रहा मौजूद

इंदौर: इंदौर नगर निगम द्वारा विकास कार्यों में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर रिमूवल की कार्रवाई लगातार जारी है। आज नगर निगम के रिमूवल अमले ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सरवटे बस स्टैंड से एमआर 10 को जोड़ने वाली एमआर 4 सड़क को लेकर लंबे समय से योजना पर कार्य हो रहा है। इस प्रोजेक्ट में भागीरथपुरा और पोलोग्राउण्ड में बनी कई फैक्ट्री बाधक बन रही थी जिसके बाद आज निगम के रिमूवल अमले ने मौके पर पहुंचकर 6 फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की।

निगम के अमले ने सड़क निर्माण में बाधक बन रही सभी फैक्ट्रियों के अवैध हिस्सों को जेसीबी और पोकलेन मशीन से जमींदोज कर दिया। अधिकारियों की मानें तो निगम की ओर से सभी भवन मालिकों को नोटिस दे दिए गए थे। इसके बाद आज कार्रवाई को आज अंजाम दिया गया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |