कांग्रेस में शामिल होंगे बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट, हरियाणा की इन सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच देश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस का हाथ थामेंगे. विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करेंगे. करीब 2 बजे कांग्रेस मुख्यालय में दोनों स्टार पहलवान पार्टी में शामिल होंगे.

कांग्रेस दोनों पहलवानों को हरियाणा के चुनावी रण में उतारने की तैयारी में है. बजरंग पूनिया सोनीपत जिले की एक विधानसभा सीट से मैदान में उतार सकते हैं, तो विनेश फोगाट के पास चरखी दादरी, जुलाना व बढ़ाडा से चुनाव लड़ने का विकल्प दिखाई दे रहा है.

राहुल गांधी से की थी मुलाकात

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने के कयास काफी समय से लगाए जा रहे थे. इसी बीच दोनों पहलवानों ने बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी, उनकी यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली थी, जिसके बाद दोनों के कांग्रेस ज्वाइन करने की बाते तेज हो गई थी. हालांकि, कांग्रेस ने मंगलवार को कहा था कि वह केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह साफ करेंगे कि फोगाट पार्टी ज्वाइन करेंगी या नहीं.

राहुल गांधी ने किया था ट्वीट

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में जब अयोग्य ठहरा दिया गया था उस समय भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने उनके समर्थन में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा था, एक ही दिन में दुनिया की तीन पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश फोगाट के साथ-साथ पूरा देश भावुक है. जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है. आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा था जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे.

भूपेंद्र हुड्डा ने पहले ही दिए थे संकेत

साथ ही जब विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से वापस भारत लौटी थी तो उस समय भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनसे मुलाकात की थी. हालांकि, उस समय ही हुड्डा ने संकेत दे दिए थे कि विनेश फोगाट पार्टी में शामिल हो सकती है, हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस उन सभी का स्वागत करती है जो पार्टी का हिस्सा बनना चाहते हैं. हुड्डा ने कहा था, एक एथलीट किसी पार्टी या राज्य से संबंधित नहीं होता है,एक एथलीट पूरे देश का होता है. हुड्डा ने कहा था, जो कोई भी कांग्रेस पार्टी में आता है, यह उनका फैसला है कि वो क्या करना चाहती हैं.

2023 में किया विरोध प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और पेरिस ओलंपिक में तीन धुरंधर पलवानों को हराने वाली विनेश फोगट, साल 2023 में पूर्व बीजेपी सांसद और तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे.

हरियाणा की 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर को चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार तक राज्य की 90 में से 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |