बैंक कृषि क्षेत्र पर फोकस करें – कलेक्टर सुश्री बाफना ने डीएलसीसी की बैठक में कहा

शाजापुर
——-
बैंकर्स ऋण वितरण के क्षेत्र में प्रगति लाएं और कृषि क्षेत्र पर फोकस करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक में दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई) में कृषि क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के अच्छे अवसर हैं। बैंकर्स इस योजना में ऋण वितरण करेंगे, तो जिले के उद्यमियों को लाभ प्राप्त होगा।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि बैंकर्स विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक ऋण योजनाओं के प्रकरणों का निराकरण समयावधि में करें। प्रकरणों का अनावश्यक रिजेक्शन नहीं हो। कलेक्‍टर ने सभी बैंकर्स से कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूहों के खाते खोलने में सहयोग करें। एनपीए प्रकरणों में वसूली में जिला प्रशासन द्वारा सहयोग किया जायेगा।

बैठक में पीएम स्वनिधि, स्व सहायता समूहों का बैंक लिकेंज (एनआरएलएम, एसआरएलएम, एनयूएलएम), पीएमएफएमई, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्वरोजगार योजना (डे- एनयूएलएम संत रविदास स्वरोजगार योजना, भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना), आर्थिक कल्याण योजना (डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना) वार्षिक साख योजना 2024-25, सी.एम. हेल्पलाईन शिकायतो के निराकरण की समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षणों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर श्री विनोद कुमार कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, भारतीय रिजर्व बैंक के लीड जिला अधिकारी श्री सरबन एस, उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती मेघा सुमन सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं बैंकों के समन्वय अधिकारी उपस्थित थे।
#DLCC
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |