इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों के दल के साथ नायता मुंडला बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया

इंदौर
__________
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, एआईसीटीएसएल, परिवहन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के दल के साथ नायता मुंडला बस स्टैण्ड का ‍निरीक्षण किया। इस अवसर पर बताया गया कि आगामी 8 सितंबर से इस बस स्टैण्ड से आगरा-मुंबई रूट की बसों का संचालन किया जायेगा। यह व्यवस्था शुरू करने के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये गए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ तथा एआईसीटीएसएल के डायरेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर बताया गया कि नायता मुंडला बस स्टैण्ड में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस बस स्टैण्ड तक पहुँच मार्ग और अन्य शेष रह गई व्यवस्थाओं को भी अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए जिससे कि किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

#JansamparkMP
#indore
#transportation

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |