मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण की कार्यवाही को लेकर की गई समीक्षा

राजगढ 04 सितम्‍बर, 2024
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. भोपाल के द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण की कार्यवाही को लेकर समीक्षा की गई। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप 01 जनवरी, 2025 की अर्हता तिथि के अनुक्रम में प्रत्येक बीएलओ के द्वारा 20 अगस्त से 18 अक्टूबर, 2024 तक डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। जिसमें निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण की कार्यवाही की जाएगी। इस पुनरीक्षण के दौरान नामावली में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने तथा संशोधनों के साथ-साथ मतदान केन्द्रों के भवनों एवं सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी लिया जाएगा।
वीडियो कांफ्रेंस उपरांत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नामावली के शुद्धिकरण के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिन बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजरों के द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है या उनके कार्यभार के मतदात केन्द्रों की मतदाता सूची के अनुसार जेण्डर रेश्यो, ईपी रेश्यो निर्धारित मानक से कम है, डीएसई, पीएसई लम्बित है या किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो ऐसे बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 08 सितम्बर, 2024 को समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, बीएलओ सुपरवाईजर, डाटा एण्ट्री आपरेटर तथा जिन बीएलओ के कार्यों में कमियां हैं ऐसे बीएलओ की वीडियो कान्फ्रेन्स (गूगल मीट) के माध्यम से समीक्षा की जायेगी, समीक्षा के दौरान त्रुटियां पाई जाने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |