स्‍टांप बैंडर स्‍टांप का स्‍टॉक दृश्‍य पटल पर प्रदर्शित करें सेवा प्रदाताओं द्वारा ली जाने वाली सेवा शुल्‍क भी सार्वजनिक प्रदर्शित हो -कलेक्‍टर

राजगढ 04 सितम्‍बर, 2024
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा पंजीयन विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पंजीयन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में अर्जित की गई आय एवं लक्ष्य की समीक्षा की गई। नगर पालिका, रोगी कल्याण समिति, कृषि उपज मण्डी, जनपद पंचायत आदि संस्थाओं से संबंधित दुकानों की लीज, पट्टा से संबंधित दस्तावेज को विधिवत पंजीयन करवाये जाने हेतु निर्देश दिये गये। खनिज विभाग को भी खनिज के लंबित प्रकरणों को निराकृत कर शेष मुद्रांक शुल्क जमा करवाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के सभी सेवाप्रदाताओं, स्टाम्प बेंडरों को स्टाम्प बिक्री के स्थान पर स्टाम्प स्टॉक की दृश्य पटल पर मात्रा अंकित करें एवं सेवाओं के लिये लिया जाने वाला सेवा-शुल्क की सूची भी प्रदर्शित करें। तहसील नरसिंहगढ़ के सेवाप्रदाताओं के निरीक्षण के दौरान उनके कार्यस्थल पर पायी गयी अनियमितता के कारण संबंधित सेवाप्रदाताओं पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में जिला पंजीयक श्री कोविद स्‍वामी सहित समस्‍त उप पंजीयक मौजूद रहे।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |