Netflix हेड ने केंद्र सरकार से कहा- देश की भावनाओं को ध्यान में रखकर बनाएंगे कंटेंट

वेब सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर मचे बवाल के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की केंटेंट हेड के साथ बैठक की. बैठक में नेटफ्लिक्स इंडिया की केंटेंट हेड ने केंद्र सरकार को ये आश्वासन दिया कि भारत के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही प्लेटफॉर्म पर कंटेट अपलोड किए जाएंगे.

बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि इस मामले में विस्तृत तरीके से नेटफ्लिक्स टीम कंटेंट का आंकलन कर रही है, जो IC 814: द कंधार वेब सीरीज में इस्तेमाल किया गया है. केंद्र के अधिकारियों और नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड की बैठक को लेकर सूत्र ने बताया कि ओटीटी प्लैटफॉर्म ने सरकार को गारंटी दी है कि भविष्य में प्लैटफॉर्म पर आने वाले तमाम कंटेंट संवेदनशील होंगे और देश की भावनाओं का खयाल रखते हुए बनाए जाएंगे. इसके अलावा केंटेंट रिव्यू का भी भरोसा दिया गया है.

अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज़ ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ में हाईजैकरों के नाम को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच सोमवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स की केंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को समन जारी कर बुलाया था. इस मामले में सोशल मीडिया पर ओटीटी प्लैटफॉर्म और सीरीज़ के मेकर्स के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. बैन नेटफ्लिक्स जैसे हैशटैग भी चलाए गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |