इंदौर,, पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ली अस्पताल संचालकों की बैठक.

*इंदौर जिले के शासकीय और अशासकीय अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के संबंध में लिये गये अनेक महत्वपूर्ण निर्णय*
—-
*सभी अस्पतालों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाया जायेगा*
—-
*सभी अस्पतालों में सुरक्षा आडिट कर सुरक्षा प्लान होगा तैयार*
—-
*अनुभवी सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात- सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम से होगी लगातार निगरानी.

कोलकाता की घटना के मद्देनजर अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य शासन सजग एवं गंभीर है। अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए राज्य शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों का इंदौर जिले के अस्पतालों में पूरा पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव लेने एवं व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए आज यहां शासकीय तथा अशासकीय अस्पतालों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में राज्य शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय भी बैठक में लिए गये।
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा इनका पूरा पालन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने अस्पताल संचालकों से भी आग्रह किया कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि इंदौर जिले के सभी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का आडिट किया जायेगा। साथ ही हर अस्पतालों का सुरक्षा प्लान भी तैयार होगा। सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने होंगे। प्रवेश नियंत्रण प्रणालियों और सुरक्षा कर्मियों की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। सुरक्षा उपायों की निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा। सभी अस्पतालों में इसके लिये कंट्रोल रूम भी स्थापित किये जायेंगे। सुरक्षा उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जायेगी। प्रशिक्षित एवं अनुभवी सुरक्षा कर्मी तैनात किये जायेंगे। जिले के शासकीय अस्पतालों में यथासंभव सेवानिवृत्त सैनिक अथवा पुलिस कर्मियों की सुरक्षा कर्मी के रूप में सेवाएं ली जायेंगी। सभी बड़े शासकीय-अशासकीय अस्पतालों में सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति भी होगी। यथासंभव सुरक्षा कर्मियों को कैमरे भी अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे। अस्पतालों में बाहरी एवं अनपेक्षित व्यक्तियों के प्रवेश को नियंत्रित किया जायेगा। यह व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी कि मरीज के साथ निर्धारित और सीमित संख्या में ही अटेंडर मौजूद रहे। सभी अस्पतालों में कानून, नियम और निर्देशों संबंधी सूचना पटल अनिवार्य रूप से लगाये जायेंगे। अस्पतालों में प्रकाश एवं बॉउंण्ड्रीवाल की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता ने अस्पताल संचालकों को आश्वस्त किया कि आकास्मिक स्थिति में पुलिस द्वारा तुरंत रिस्पां स किया जायेगा। घटना होने पर तुरंत ही प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी बड़े अस्पतालों में पुलिस थानों की जानकारी सूचना पटल पर अंकित रहेगी। इस पर तुरंत सूचना दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षा संबंधी गतिविधियों का कुशलता के साथ संचालन किया जायेगा। पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों और अस्पताल संचालकों के मध्य संपर्क, संवाद और समन्वय के लिये रोस्टर बनाकर नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि आशंकित घटनाओं और संदेहास्पद व्यक्तियों पर अस्पताल संचालक सजग निगरानी रखें। इस संबंध में भी पुलिस को भी सूचना दी जाये जिससे एतिहात के रूप में कार्रवाइ की जा सकें।

#JansamparkMP
#Indore
#healthcare
#safetyfirst
#safety
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |