पुलिस की बड़ी सफलता, किया अंधे कत्ल का खुलासा, घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार,जमीनी विवाद व अवैध संबंध के चलते की गई थी हत्या

पुलिस की बड़ी सफलता, किया अंधे कत्ल का खुलासा, घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार,जमीनी विवाद व अवैध संबंध के चलते की गई थी हत्या।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्री नितेश भार्गव के मार्गदर्शन में किया अंधे कत्ल का खुलासा।
◼️घटना का विवरण:- दिनांक 26.08.2024 को ग्राम इंगोरिया में नये ब्रिज के ऊपर अज्ञात बदमाशों द्वारा मृतक गट्टुसिंह पिता इन्दरसिंह उम्र 45 साल निवासी ग्राम सुनेड़ा की हत्या कर ब्रिज के ऊपर फेंक दिया था।जिस पर मृतक गट्टूसिंह के बेटे मलखानसिंह द्वारा अपने पिता की हत्या के संबंध में थाना इंगोरिया पर रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिस पर से थाना इंगोरिया पुलिस द्वारा अप. क्रमांक 289/2024 धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. का दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
◼️अनुसंधान का विवरण:-
प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से अनुविभागीय अधिकारी महेन्द्रसिंह परमार व थाना प्रभारी इंगोरिया निरी चन्द्रिकासिंह यादव के कुशल नेतृत्व में थाना इंगोरिया पुलिस द्वारा घटना के संबंध में सुक्ष्मता से अनेक बिंदुओं पर जाँच की गई साथ ही थाना क्षेत्र मे रहने वाले अपने मुखबीरो से निरंतर सम्पर्क किया गया, घटना स्थल एवं आसपास क्षेत्र मे सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये। दौराने जांच इंगोरिया पुलिस को अपने विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की घटना के कुछ समय पूर्व रात्री मे मृतक गट्टुसिंह को गाँव के ही दो व्यक्तियों के साथ खरसौदखुर्द कलाली के पास मे शराब पीते हुए देखा गया है। सूचना पर टीम द्वारा ग्राम सुनेड़ा से दो व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अपराध के संबंध में सख्ती से पुछताछ की गई तब दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मृतक गट्टू सिंह की हत्या करना कबूल किया है। आरोपीयो से घटना में प्रयोग की गई मोटर साईकिल को जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
◼️सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी इंगोरिया निरी सी.एस. यादव, उनि एम.एल रावत,सउनि दिनेश निनामा, सउनि आर.एस. हाड़ा, सउनि सुनिल देवके, प्र आर. कैलाश शर्मा, प्र.आर अखिल शुक्ला, प्र.आर मुकेश मीणा, प्र.आर शहजाद खान, आर दिवाकर शर्मा, आर सावन भिण्डे ,आर सतीश राठौर, आर गिरधारी कनेल, आर प्रवीण वर्मा, म.आर रानी व सैनिक राकेश परिहार की मुख्य भूमिका रही है।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#ujjainpolice #mppolice #police #उज्जैन

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |