मादक पदार्थ के तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही सख्त,तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार,आरोपी से 01 किलो 850 ग्राम मादक पदार्थ जब्त
मादक पदार्थ के तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही सख्त,तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार,आरोपी से 01 किलो 850 ग्राम मादक पदार्थ(गांजा) लगभग 20,000/- (बीस हजार रू) का जप्त।
▪️ आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों पर कई धाराओं में अपराध हैं पंजीबद्ध।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थ क्रय विक्रय एवम् परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) श्री गुरुप्रसाद पराशर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नीलगंगा के नेतृत्व में नीलगंगा पुलिस ने एक आरोपी को कुल 01 किलो 850 ग्राम मादक पदार्थ(गांजा) कीमती लगभग 20,000/- (बीस हजार रू) के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
▪️ घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना देवासगेट पर दिनांक 30-8-24 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना मिली कि मोक्ष धाम मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर निकलने वाला है।
▪️ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
उक्त मुखबिर सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया एवम् उचित मार्गदर्शन प्राप्त किए जाकर टीम गठित कर तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान मोक्ष धाम मंदिर पास रवाना किया गया जहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिए अनुसार एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए हुए मंदिर के पीछे खड़ा था, जोकि पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछते अपना नाम रवि पिता बाबूलाल निवासी सांदीपनी नगर ढाँचा भवन उज्जैन का होना बताया, बाद तलाशी लेते उक्त आरोपी के पास से *01 किलो 850 ग्राम मादक पदार्थ(गांजा) कीमती लगभग 20,000/- (बीस हजार रू)* का पाया गया, जिसे आरोपी से विधिवत् जब्त कर आरोपी को दिनांक 30.08.24 को गिरफ्तार किया गया पश्चात् थाना नीलगंगा पर *अपराध क्रमांक 371/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
▪️ जप्त माल मश्रुका
01 किलो 850 ग्राम मादक पदार्थ(गांजा) कीमती लगभग 20,000/- (बीस हजार रू) आरोपी से जप्त किया गया।
▪️ आरोपी का विवरण/अपराधिक रिकॉर्ड
• आरोपी रवि पिता बाबूलाल निवासी सांदीपनी नगर ढाँचा भवन उज्जैन के विरुद्ध थाना कोतवाली थाना चिमनगंज थाना नीलगंगा पर मारपीट, गली गलौच, जुआं,सट्टा एवम् मादक पदार्थों की तस्करी, जैसी विभिन्न धराओं में कुल पांच अपराध पंजीबद्ध हैं।
▪️ सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी नीलगंगा निरीक्षक विवेक कनोडिया, उप निरीक्षक सुरेंद्र गरवाल, उप निरीक्षक यादवेंद्र सिंह परिहार,आर. दीपक दिनकर आरक्षक महेंद्र यादव आरक्षक लोकेश प्रजापति आरक्षक दामोदर पटेल की मुख्य भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#ujjainpolice #mppolice #police #उज्जैन