बैंक फ्रॉड व साइबर अपराध संबंधी जागरूकता हेतु साप्ताहिक हाट बाजार / बस स्टैण्ड /बैक में मक्सी पुलिस ने चलाया अभियान लोगों को किया जागरूक पर्चे वितरित किए

मक्सी ।। मक्सी पुलिस के द्वारा साइबर अपराध की जन जागरूकता को लेकर नगर में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में जन जागरूकता अभियान चलाया यहां पर भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाकर लोगों को थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल मय पुलिस स्टॉफ के साइबर अपराध के मामले में जानकारी देते हुए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में जानकारी दी और जागरूकता पर्चे भी वितरित किए थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टी एस बघेल श्रीमान एसडीओपी शाजापुर श्री गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन और मार्गदर्शन में यह जन जागरूकता अभियान हमारे द्वारा चलाए जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल मय पुलिस स्टाफ ने साइबर अपराध के मामले में आम लोगों को महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में जानकारी दी पर्चे वितरित किए

🔴क्या करें🔴
विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करें, आनलाइन डेटींग साइटस से दूर रहें ।

ईमेल आईडी, सोशल मिडिया प्रोफाईल, ई-वोलेट्स-नेट बैंकिंग आदि के पासवार्ड मजबुत रखों एव नियामित अन्तराल पर बदलते रहें।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन / टू-फेक्टर ऑर्थेटिकेशन चालू रखो ।

सोशल मीडिया पर प्रायवेसी सेटिंग के माध्यम से अपपी निजी जानकारिया छुपा कर रखे एवं प्रोफाईल लाक रखे।

इलेक्ट्रानिक्स गेजेटस में खखराबी आने पर विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने रिपेयर कराए।

पुराने इलेक्ट्रानिक्स डिवाईज बेचने से पूर्व मेमोरी का डाटा वाईप कर फेक्ट्री रिसेट करें, जिससे कोई आपका निजि डाटा रिकवर नहीं कर सकें।

आनलाईन लाट्री / केबीसी, केशबेक, जॉब, लोन, बीमा, शॉपिंग ऑफर्स आदि प्रलोभन से सावधान रहे।

वैवाहिक धोकाधड़ी से सावधान रहे। मेट्रोमोनीयल साईडस पर प्रोफाईल में दी गई जानकारियों को विश्वसनीय सूत्रों से सत्यापित कर लें।

ऑनलाइन शापिंग के लिये मान्यता प्राप्त ई कॉमर्स वेबसाइट्स / एप्स का ही प्रयोग करें।

किसी संस्थान/कम्पनी का कस्टमर केयर सम्पर्क की जानकारी के लिये उनकी आधिकारीक वेब साईडस/एप्स का प्रयोग करें, गुगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर न खोजे ।

🔴क्या न करें🔴
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

अपने पिन/पासवर्ड आदि कभी भी किसी के साथ साझा न करें, और न ही कहीं लिखाकर रखों।

अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल रिसीव न करें।

ऑनलाइन चैट पर आपत्तिजनक /अंतरंग फोटो/वीडियो आदि साझा न करें।

अपने मोबाईल, कंप्यूटर आदि पर कभी भी अंतरंग / निजी फोटो/वीडियो आदि निर्मित न करें।

सोशल मीडिया पर किसी मित्र द्वारा मजबूरी बताकर पैसों की मांग करने पर तुरंत पैसे जमा न करें, पहले किसी अन्य विश्वसनीय माध्यम से पुष्टि कर लें

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

ऑनलाइन मित्र से एकांत में अकेले मिलने न जाएं।

ऑनलाइन मित्र द्वारा भेजा गया महंगा गिफ्ट आदि प्राप्त करने के लालच में कस्टम ड्यूटी, एक्सचेंज चार्ज आदि के नाम पर कभी भी पैसा जमा न करें।

किसी व्यक्ति के कहने पर कोई एप्लीकेशन जैसे एनीडेस्क, टीम व्यूअर, क्विक सपोर्ट आदि अपनी डिवाइस पर इंस्टॉल न करें।

साइबर अपराध रिपोर्ट हेतु 👇www.cybercrime.gov.in पर
हेल्प लाइन नंबर 1930
साइबर सेल शाजापुर नं. 7049133406
राज्य साइबर अपराध पुलिस म.प्र. भदभदा रोड, डिपो चौराहा, भोपाल म.प्र. mpcyberpolice@mppolice.gov.in, 0755-270341
🔴🔴

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |