प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संचालित हो रही कैंटीन में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप.. मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Aug 30, 2024 108 भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में परिसर में संचालित कैंटीन में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर का पाइप फटने से लगी थी, कैंटीन में रखे सिलेंडर में आग लगने से कर्मचारी घबरा गए कर्मचारियों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। Related Posts केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए… सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें इसके बाद नगर निगम की फायर दमकल टीम मौके पर पहुंची। इस आग में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है, आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पिछले हिस्से में कुछ महीने पहले ही यह कैंटीन शुरू हुई है, इस कैंटीन का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया था। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 108 Share