आर्थिक अनियमितताएं एवं अन्य गडबड़ी करने वाली प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के विरूद्ध होगी एफआईआर दर्ज

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ली बैठक।

_____________

इंदौर जिले में आर्थिक अनियमितताएं एवं अन्य वित्तीय गड़बडियां करने वाली प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये हैं। उन्होंने चिन्हित 5 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया है।
इस संबंध में आज यहां कलेक्टर कार्यालय में सहकारिता विभाग, जिला केन्द्रीय बैंक और अपेक्स बैंक के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आर्थिक अनियमितताएं एवं अन्य गडबड़ी करने वाली प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के प्रकरणों की समीक्षा की। बताया गया कि जिले में 5 ऐसी प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियाँ हैं जिनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाना है। इन प्रकरणों में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। बैठक में उपायुक्त सहकारिता श्री मदन गजभिये, इंदौर प्रीमियर कॉआपरेटिव बैंक के सीईओ श्री आलोक जैन भी उपस्थित थे।
जिन सोसायटी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज होगी उनमें प्राथमिक कृषि साख कांकरियापाल, प्राथमिक कृषि साख संस्था चांदेर, प्राथमिक कृषि साख संस्था जलोदियापंथ, प्राथमिक कृषि साख संस्था जामोदी और प्राथमिक कृषि साख संस्था पुवार्डा हप्पा शामिल है।

#indore
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |