ग्रामीण विकास के निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाएं- कलेक्टर श्री चंद्रा ने की ग्रामीव विकास योजनाओं और कार्यो की प्रगति की समीक्षा

नीमच
******************************
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्‍न योजनाओं के तहत स्‍वीकृत सभी निर्माण कार्यो को तेजी से पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करें। ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं में जिले की रैंक में सुधार लाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व्‍दारा संचालित योजनाओं और कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में अतिरिक्‍त जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर, जनपद सीईओ श्री आकाश धार्वे, श्री राजेन्‍द्र पालनपुरे, सहित कार्यपालन यंत्री, आर.ई.एस. सभी सहायक यंत्री एवं जिला पंचायत के सभी परियोजना अधिकारी उप‍स्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा व्‍दारा अमृत सरोवर निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि आवश्‍यकतानुसार और भी अृमत सरोवर के कार्य लिए जा सकते है। गौशालाओं के निर्माण की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि शेष गौशालाओं का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा करवाएं। गौशालाओं में बिजली, पानी की सुविधा के लिए डीएमएएफ से स्‍वीकृति के प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करें। सुदुर सडक निर्माण कार्यो की समीक्षा में बताया गया कि 176 सुदुर सडकों के कार्यो में से 24 सडकों का काम पूर्ण हो गया है। शेष स्‍वीकृत सुदुर सडकों का काम भी प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश सभी सहायक यंत्रियों और जनपद सीईओ को दिए गए।
बैठक में पुराने स्‍वीकृत निर्माण कार्यो की समीक्षा में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने 21-22 तक के सभी कार्यो को 31 अक्‍टूबर तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही 22-23 के भी निर्माण कार्य 30 नवम्‍बर तक अनिवार्य रूप से पूरा करवाकर सीसी जारी करने के निर्देश संबंधित सहायक यंत्रियों को दिए गए।
बैठक में कलेक्‍टर ने पीएम आवास निर्माण, पौधारोपण कार्य, कपिल धारा कूप निर्माण, खेत तालाब निर्माण, शांतिधाम निर्माण, खेल मैदान निर्माण, आंगनवाडी केंद्र भवनों के निर्माण कार्य भी 31 अक्‍टूबर तक पूर्ण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ और सहायक यंत्रियों को दिए।
कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने म.न.रेगा. के कार्यो में श्रमिकों का नियोजन बढाने, कार्यो की जियो टेगिंग करवाने, सामुदायिक स्‍वच्‍छता परिसर के 37 कार्यो को तेजी से पूरा करवाने, सेग्रेशन शेड निर्माण के कार्य 31 अक्‍टूबर तक पूर्ण करवाने, प्‍लास्टिक वेस्‍ट मेनेजमेंट के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए।
#panchayatruraldeptmp
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |