स्वच्छता सर्वेक्षण में इस वर्ष नीमच जिले व नीमच शहर को नम्‍बर वन पर लाने का प्रयास करें-कलेक्टर श्री चंद्रा

नीमच । कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सभी सीएमओ की बैठक में नगरीय विकास कार्यो और योजनाओं की निकायवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि जिले के सभी नगरीय निकाय, सडकों पर से अवैध अतिक्रमण हटवाएं। अवैध होर्डिंग, पोस्‍टर, बैनर्स भी हटवाना सुनिश्चित करें। स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण के सभी पैरामीटर्स पर बेहतर कार्य करें और स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में इस वर्ष नीमच जिले व नीमच शहर को नम्‍बर वन पर लाने का प्रयास करें। बैठक में परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री चंद्रसिह धार्वे, नीमच सीएमओ श्री महेन्‍द्र वशिष्‍ठ एवं सभी नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के कार्यो की निकायवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले के शहरी क्षेत्रों में सितम्‍बर माह में 300 आवासों, अक्‍टूबर में 500 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। शेष सभी आवासों का कार्य नवम्‍बर माह में पूर्ण करवाए।
#urbandeptmp
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |