Breking शाजापुर जिला अस्पताल की डॉक्टर निलंबित, कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा

शाजापुर 29 अगस्त 2024/ डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय जिला चिकित्सालय शाजापुर में पदस्थ डॉ. स्मिता सिंह (चिकित्सा अधिकारी) पी.जी.एम.ओ. को उज्जैन संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर शासन को कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा है।

डॉ. स्मिता सिंह द्वारा एम.टी.पी. एक्ट का उल्लंघन कर नर्सिंग होम का संचालन करना, पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट का उल्लंघन तथा बिना अनुमति एक्स-रे मशीन का संचालन किया जाना पाया गया था। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी के आदेश की अवहेलना करना जैसे कृत्यों के कारण संभागायुक्त द्वारा म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1) के (एक) (दो) (तीन) के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए डॉ. स्मितासिंह (चिकित्सा अधिकारी) पी.जी.एम.ओ., जिला चिकित्सालय, शाजापुर को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन आदेश की प्रभावशीलता के दौरान डॉ. स्मितासिंह (चिकित्सा अधिकारी) पी.जी.एम.ओ., जिला चिकित्सालय, शाजापुर का मुख्यालय स्वास्थ्य केन्द्र- शुजालपुर जिला शाजापुर रहेगा । इन्हें निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

उल्लेखनीय हैं कि डॉ. स्मिता सिंह (चिकित्सा अधिकारी) पी.जी.एम.ओ., जिला चिकित्सालय, शाजापुर के विरूद्ध सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय, शाजापुर द्वारा कर्तव्य पर अनुपस्थित रहने, मरिजों का उपचार एवं डिलेवरी नहीं करने, राशि की मांग करने, वरिष्ठ अधिकारी के आदेश की अवहेलना करने इत्यादि के संबंध में पिछले वर्षों में कई बार कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए गए हैं। उक्त चिकित्सक डॉ. स्मितासिंह (चिकित्सा अधिकारी) के संबंध में विगत 28 अगस्त 2024 को आवेदक श्री जितेन्द्र मेवाडा निवासी इच्छावर जिला सिहोर द्वारा इसी आशय की शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था कि उनकी पत्नी की दिनांक 13 जुलाई 2024 को अपने निजी क्लीनिक सर्वोत्तम सुयश फर्टिलीटी सेंटर, पता-हाट मैदान रोड, दरगाह के समाने, शाजापुर पर प्रसूती कराने के ऐवज में राशि 25 हजार रूपये की मांग की थीं, किन्तु आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से उसके द्वारा शासकीय चिकित्सालय, शाजापुर में प्रसूती कराने के एवज में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से अनाधिकृत रूप से राशि 16 हजार रूपये लिए गए। इनकी जांच भी की जा रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |