मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मक्सी के 03 उद्योगों का वर्चुअल भूमिपूजन किया

मक्सी
——
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. Dr Mohan Yadav द्वारा ग्वालियर में आयोजित रिजनल इंडस्ट्री कांन्क्वलेव से शाजापुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र मक्सी के 03 औद्योगिक इकाईयों का भी भूमिपूजन किया गया। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान मक्सी के उद्योगपति श्री रितेश दवे से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअल संवाद कर उन्हें क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां शुरु करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय विधायक श्री अरुण भीमावद से भी वर्चुअल चर्चा कर औद्योगिक इकाइयों के भूमि पूजन पर बधाई एवं शुभकामना दी।

उल्लेखनीय है कि आज ग्वालियर में आयोजित रिजनल इंडस्ट्री कांन्क्वलेव में 1 हजार 586 करोड़ के निवेश की 47 इकाइयों का वर्चुअली भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। ये इकाइयां प्रदेश के विकास को नई गति देंगी एवं इनसे लगभग 4752 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों से वर्चुअली संवाद कर 120 इकाइयों को भूमि आवंटन आशय पत्र भी प्रदान किए गये।

शाजापुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र मक्सी की रूकमणी एन्ड सन्स के प्रमोटर श्री रितेश दवे एवं श्री दिपेश दवे की कुल 49.30 करोड़ रूपये लागत की एग्रीकल्चर एवं हाऊस होल्ड प्रोडक्ट की 03 इकाईयों का वर्चुअल भूमि पूजन किया गया।

मक्सी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री अरूण भीमावद उपस्थित थे। इस अवसर पर शाजापुर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, श्री मोहन पटेल, श्री आशीष नागर, श्री प्रदीप चन्द्रवंशी, डॉ. रवि पाण्डेय, श्री किरण ठाकुर, श्री उमेश टेलर, श्री दिलीप त्रिवेदी, श्री राधेश्याम गुर्जर, श्री प्रेम यादव, श्री विक्रम कुशवाह, श्री गोपाल पटेल, श्री विष्णु गवली, श्री आशीष गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#FutureReadyMadhyaPradesh
#RICGwalior #InvestMP2024
#RegionalIndustryConclave
#drmohanyadav
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |