नए क्रिकेट स्टार ने लिया जन्म! ODI में देखा, अब T20I डेब्यू पर बना जीत का हीरो, उम्र बस 20 साल

मुबारक हो, क्रिकेट के नए सितारे का जन्म हुआ है! जी नहीं, हम कुछ दावे जैसा नहीं कर रहे. लेकिन, वनडे क्रिकेट के बाद अब जिस तरह का खेल अमेरिका के 20 साल के ओपनर सैतेजा मुक्कमल्ला ने अपने T20 डेब्यू पर दिखाया है, उससे लगता यही है. USA के लिए अपने T20 डेब्यू पर सैतेजा ने ऐसी पारी खेली, जिसने उन्हें जीत का नायक बना दिया. कनाडा के खिलाफ किए डेब्यू में उन्होंने अपने T20 करियर का आगाज धमाकेदार अर्धशतक के साथ किया.

20 साल के सैतेजा मुक्कमल्ला ने T20 डेब्यू पर किया धमाका

27 अगस्त को खेले मुकाबले में अमेरिका ने ही पहले बैटिंग की थी, जिसमें उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए. अमेरिका को इस स्कोर तक पहुंचाने में 20 साल के सैतेजा की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने टीम के कप्तान मोनांक पटेल के साथ अपने पहले T20 मैच में ओपनिंग की. कप्तान मोनांक तो सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वो एक छोर पर डटा रहा. और, अपने पहले मैच को ऐसे खेला जैसे कितना मंझा हुआ खिलाड़ी हो.

27 गेंद, 52 रन, 192.59 का स्ट्राइक रेट

सैतेजा ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कनाडा के लगभग हरेक गेंदबाज को धोया. उन्होंने T20 इंटरनेशनल में अपने कदम रखने की जोरदार स्क्रिप्ट लिखी. सैतेजा ने सिर्फ 27 गेंदों का सामना करते हुए 192.59 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

20 रन से मिली जीत में 20 साल के सैतेजा बने हीरो

T20 इंटरनेशनल में डेब्यू पर खेली सैतेजा की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी के दम पर USA ने कनाडा के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा, जिससे पार पाने में वो चूक गए. कनाडा की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 148 रन ही बना सकी. USA ने कनाडा को 20 रन से हराया, जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच 20 साल के सैतेजा मुक्कमल्ला बने.

वनडे में पहले से दिख रहा सैतेजा का कमाल

T20 इंटरनेशनल डेब्यू पर धमाका करने से पहले सैतेजा मुक्कमल्ला वनडे में भी USA के लिए कमाल कर चुके हैं. वनडे में उन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 381 रन बनाए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |